राज्य
ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर्स ऋण वितरण का कार्यक्रम राजधानी भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित हुआ । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए । कार्यक्रम में प्रदेश भर के अनेक जरूरतमंद और होनहार युवाओं को योजना के तहत ऋण वितरण का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इस योजना के तहत प्रदेशभर के जो होनहार और वाकई काम करने वाले युवा है जो आगे चलकर बड़े उद्यमी बन सकते हैं उनको आगे बढ़ाने के लिए यह योजना है । इसके अलावा भी सरकार महिला स्व सहायता समूह को भी लोन दे चुकी है ।