लोकसभा चुनाव 2019 में कालेधन का लेनदेन में सियासत गरमा गई है। जिन विधायकों के नाम केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की रिपोर्ट में आए हैं, वे कांग्रेस के हों या बीजेपी के सभी के स्वर एक समान ही हैं। उनका कहना है कि हमें बदनाम करने की साजिश हुई है। सत्ता दल और विपक्ष दोनों के नेताओं का नाम होने से सरकार कार्रवाई पर फैसला नहीं ले पा रही है। पहले एक्शन को भाजपा नगरीय निकाय चुनाव में मुद्दा बनाने जा रही थी, उससे पहले ही कांग्रेस ने पुरानी रिपोर्ट उछालकर मामला फिफ्टी-50 बनाने की कोशिश तेज कर दी है। चुनाव में कालेधन के इस्तेमाल से उठे सियासी उफान के बीच आयकर के दस्तावेजों में नया खुलासा हुआ है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले हुए लेन-देन से जुड़ी आयकर विभाग की अप्रेजल रिपोर्ट में आठ विभागों के नाम के आगे 124 करोड़ 20 लाख रुपए का जिक्र किया गया है। इसमें सर्वाधिक राशि परिवहन विभाग और आबकारी विभाग के आगे लिखी है। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद राज्य सरकार द्वारा आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) को केस सुपुर्द करते ही जांच का दायरा तीन आईपीएस अधिकारियों और एक राज्य पुलिस सेवा के अफसर के साथ इन विभागों तक भी पहुंचेगा। प्रदेश सरकार के लघु, सुक्ष्म और मध्यम उद्यम विभाग के सचिव ने प्रदेश की सभी बैंकों को पत्र लिखकर दो टूक लहजे में कहा है कि वे इन तीन योजनाओं मे एक भी आवेदन अनुदान या फिर सब्सिडी के लिए न भेजें। बैंकों के पास इन तीन योजनाओं में कोरोना काल में अलग-अलग वजहों से नौकरी गंवाने वाले करीब 80 हजार लोगों ने लोन के लिए आवदेन किए थे। इसके बाद बैंकों ने अनुदान और ब्याज सब्सिडी की स्वीकृति के लिए प्रकरण राज्य सरकार को भेज थे। प्रदेश के 1 लाख 80 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को जल्दी ही बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा। राज्य सरकार कोरोना वारियर्स की भूमिका निभा रही इन कार्यकर्ताओं के 1500 रुपए और सहायिकाओं के मानदेय में 750 रुपए की बढ़ोतरी करने जा रही है। इस बढ़े हुए मानदेय से हर साल 200 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्चा आएगा। सरकार इस राशि का आगामी बजट में प्रावधान करने जा रही है, ताकि नए वित्तीय वर्ष में मानदेय में वृद्धि का लाभ दिया जा सके। बर्फीली हवा से प्रदेश में ठंड और बढ़ गई। ऐसी कड़ाके की ठंड पड़ी कि राजधानी समेत पूरा प्रदेश ठिठुर गया। ऐसा सीजन में पहली बार हुआ। सिवनी को छोड़कर सभी जिलों में रात में पारा 10 डिग्री के नीचे रहा। सिवनी में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा 10 शहरों में तापमान 6 डिग्री से नीचे चला गया। भोपाल में रात का तापमान दूसरे दिन भी सामान्य से 4 डिग्री कम 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। उज्जैन में कोल्ड डे रहा। जबलपुर, उमरिया, रीवा जिलों में शीतलहर चली। मौसम केंद्र की इंचार्ज डायरेक्टर ममता यादव ने बताया कि रविवार को वेस्टर्न डिस्टरबेंस जम्मू-कश्मीर और उसके आसपास पहुंच चुका है। राम नाम के पत्थर समुद्र में क्यों तैरे। रावण का पुष्पक विमान मन की गति से कैसे उड़ान भरता था। बाली के पास ऐसी कौन सी विद्या थी, जिससे वह रोज सुबह पृथ्वी के ढाई चक्कर लगा लेता था। आकाशवाणी कैसे होती थी। श्रीरामचरित मानस के इन प्रसंगों के धार्मिक महत्व हैं लेकिन अब इनसे जुड़ा विज्ञान भी पढ़ाया जाएगा। विक्रम विश्वविद्यालय में श्रीरामचरित मानस में विज्ञान और संस्कृति प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम शुरू किया है। तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने 15 दिसंबर को हुई द्रवित पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) के दामों में 50 रुपए की बढ़ोतरी का बोझ पूरी तरह से ग्राहकों पर डाल दिया है। बढ़ोतरी के बाद इस 14.2 किग्रा के रसोई गैस सिलेंडर के दाम 700 रुपए हो गए हैं। यह सारी कीमत आपको अपनी जेब से देनी पड़ेगी। 6 साल में पेट्रोल 17.5 फीसदी महंगा हुआ है। जबकि रसोई गैस 55 फीसदी महंगी हो चुकी है। यानी पेट्रोल से तीन गुना महंगी। साल 2020 की विदाई की ओर है। साल का सबसे छोटा दिन सोमवार होगा और खगोल विज्ञान के क्षेत्र में 800 साल बाद एक बड़ी घटना होने जा रही है। 21 दिसंबर को साल की सबसे लंबी रात की शुरुआत होते ही सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह गुरु और विशालकाय ग्रह शनि का आकाश में महामिलन होगा। सूर्य की परिक्रमा करते हुए लगभग 20 साल में ये दोनों समीप तो आते दिखते हैं, लेकिन इतनी अधिक नजदीकियां सन 1226 को दिखाई देने और 1623 में घटित होने के बाद 2020 में 21 दिसंबर को ही दिख पाएंगी। 1623 में यह घटना सूर्य की उपस्थिति के कारण देखी नहीं जा सकी थी। लेकिन सोमवार को शाम इस दुर्लभ घटना को शाम से देखा जा सकेगा। जिला प्रशासन ने कोविड के नियमों का उल्लंघन करने और अवैध गतिविधियां संचालित होने के मद्देनजर शहर के छह पब और बार के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। इन्हें रविवार को कनाड़िया एसडीएम अक्षय सिंह की नेतृत्व में सील कर दिया गया। एसडीएम अक्षय सिंह ने बताया कि जिन पबों और बार के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें विडोरा पलासिया, पिचर्स सी-21 मॉल के सामने, ड्रिंक्स एक्सचेंज सी-21 मॉल के सामने, टीडीएस मल्हार मॉल, कायरो भंवरकुआं और सोशा भमोरी विजय नगर शामिल हैं। कलेक्टर मनीष सिंह ने आबकारी विभाग से मिलकर इनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 28 दिसंबर से शुरू हो रहा है। इसके पहले विधानसभा सचिवालय ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों से विधायकों की कोरोना रिपोर्ट मांगी है। इधर, 23 दिसंबर से विधानसभा के अधिकारियों और कर्मचारियों की कोरोना संबंधी जांच शुरू हो जाएगी। जिन विधायकों की जांच जिलों में नहीं हो पाएगी, वे विधानसभा परिसर में जांच करा सकेंगे। अभी सत्र के स्वरूप को लेकर स्थिति साफ नहीं हुई है। इसके लिए कुछ दिन सर्वदलीय बैठक हो सकती है। 48 साल से जिस भानपुर खंती पर कचरे का पहाड़ थे। यहां से गुजरना भी मुश्किल था। आसपास रहने वाले कैसा नारकीय जीवन जी रहे थे उसका अनुमान ही लगाया जा सकता है। लेकिन अब तस्वीर बदल रही है। खंती का पूरा कचरा साफ हो गया है। अब यहां खड़े होने पर बदबू नहीं आती। दो-तीन दिन में यहां पौधरोपण और घास बिछाने का काम शुरू होगा। भाजपा के विधायक, सांसद, प्रदेश सरकार के मंत्री और कार्यकर्ता अब किसानों के बीच जाकर उन्हें समझाएंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बड़ा उनका कोई हितैषी नहीं है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत ने इसी को लेकर रविवार को सभी से वर्चुअली चर्चा की। सीएम ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के लिए जो काम कर रही है, वह अभूतपूर्व है। यह पहले किसी सरकार ने नहीं किए। यही बात किसानों तक पहुंचानी है। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मतिथि है। इसे सुशासन दिवस के रूप में मनाएंगे। मोदी इसी दिन देश के 9 करोड़ किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि के 18 हजार करोड़ रुपए डालेंगे।