1 MP में आगामी 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब मध्य भारत में दिखने लगा है। इसी के चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी 48 घंटों के भीतर कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। मौसम विभाग ने 5 संभागों में येलो अलर्ट जारी किया है। 2 बीजेपी पर दिग्विजय सिंह का पलटवार लोकसभा चुनाव के दौरान काले धन मामले में कमलनाथ के करीबी नौकरशाहों का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस सफाई देती नजर आ रही है । शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिवराज सरकार और केंद्र की मोदी सरकार व्यापम घोटाले , ई टेंडरिंग घोटाला , सिंहस्थ घोटाला , रेत माफिया भू माफियाओं पर तत्कालीन कमलनाथ सरकार द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर घबराई हुई है । 3 बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस उतरी सड़कों पर पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में जगह-जगह धरने प्रदर्शन और आंदोलन किए गए। इसी कड़ी में पेट्रोल डीजल और गैस की लगातार बढ़ती कीमतों को वापस लेने के लिए राजधानी भोपाल का रोशनपुरा चौराहे पर जिला कांग्रेस कमेटी ने धरना दिया । 4 MP में पहली बार 8वीं तक के स्टूडेंट्स काे घर पर मिलेगा असाइनमेंट कोरोना के चलते MP के सरकारी स्कूलों के 8वीं तक के बच्चों का इस बार होम बेस्ड असाइमेंट के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए छमाही परीक्षा (प्रतिभा पर्व) एवं वार्षिक मूल्यांकन किया जाएगा। इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र ने राज्य कलेक्टर्स और जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है। 5 रेपिस्ट भू-माफिया के कब्जे पर चला बुलडोजर जबलपुर में रेपिस्ट भू-माफिया के कब्जे पर शनिवार को बुलडोजर चला। आरोपी ने 15 करोड़ रुपए की कीमत की दो एकड़ 10 डिसमिल शासकीय भूमि पर कब्जा कर लिया था। वह बाउंड्रीवॉल बनाकर इस पर अवैध प्लाटिंग कर रहा था। प्रशासन ने पुलिस और नगर निगम अमले के साथ पहुंच कर बाउंड्रीवॉल को तोड़ दिया और बोर्ड लगाकर शासकीय भूमि को अपने कब्जे में ले लिया। 6 कांग्रेस को उपवास नहीं पश्चाताप करना चाहिए - विश्वास सारंग कांग्रेस के उपवास को लेकर कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मंत्री सारंग ने कहा कि कांग्रेस को उपवास नहीं पश्चाताप करना चाहिए। उन्होंने मध्यप्रदेश में हर वर्ग पर कुठाराघात किया है। किसानों की कर्ज माफी नहीं हुई। 7 वासनिक के सामने ही भिड़ गए कांग्रेसी मध्य प्रदेश में नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक शनिवार को रीवा पहुंचे. इस दौरान कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई. वासनिक ने जैसे ही कार्यकर्ताओं को एजेंडा समझाना शुरू किया वैसे ही दावेदारों की भीड़ लग गई और आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया. कार्यकर्ताओं के बीच जमकर तूतू-मैंमैं होने लगी. गुटों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई. 8 भोपाल में बड़ी कार्रवाई देश में प्रशासन और पुलिस ने माफियाओं पर कार्रवाई तेज कर दी है, प्रदेश की राजधानी भोपाल के थाना मिसरोद क्षेत्र का है, राजधानी भोपाल के थाना मिसरोद क्षेत्र के 11 मील बाईपास पर मिसरोद पुलिस. एवं प्रशासन माइनिंग एवं एमपीआरडीसी एवं नगर निगम द्वारा सड़क के किनारे अवैध रेत भंडारण एवं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है, इस अभियान से माफियाओं में हड़कंप मचा है।