राज्य
पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । शनिवार को कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में जगह-जगह धरने प्रदर्शन और आंदोलन किए गए। इसी कड़ी में पेट्रोल डीजल और गैस की लगातार बढ़ती कीमतों को वापस लेने के लिए राजधानी भोपाल का रोशनपुरा चौराहे पर जिला कांग्रेस कमेटी ने धरना दिया । इस धरने में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह , विधायक जीतू पटवारी पीसी शर्मा सज्जन सिंह वर्मा कुणाल चौधरी आरिफ मसूद शामिल हुए । जहां तमाम कांग्रेसियों ने मिलकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए बढ़ती हुई महंगाई पर लगाम लगाने के लिए मोर्चा खोला ।