Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
19-Dec-2020

लोकसभा चुनाव के दौरान काले धन मामले में कमलनाथ के करीबी नौकरशाहों का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस सफाई देती नजर आ रही है । शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे । जहां उन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव , पूर्व मंत्री एवं विधायक जीतू पटवारी के साथ मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपों पर सफाई दी । इस दौरान दिग्विजय सिंह ने बयान देते हुए कहा कि शिवराज सरकार और केंद्र की मोदी सरकार व्यापम घोटाले , ई टेंडरिंग घोटाला , सिंहस्थ घोटाला , रेत माफिया भू माफियाओं पर तत्कालीन कमलनाथ सरकार द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर घबराई हुई है । क्योंकि इन घोटालों की जांच जिन अधिकारियों द्वारा की जा रही थी उन पर भाजपा सरकार द्वारा अनैतिक तरीके से कार्रवाई करवा कर उन पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है । साथ ही इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ के विशेष कर्तव्य अधिकारी नीरज वशिष्ठ के खिलाफ भी मोर्चा खोलते हुए उन पर भी कार्रवाई करने की मांग की ।