Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
18-Dec-2020

1 स्मार्ट सिटी मिशन में भोपाल देश में अव्वल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड केन्द्र सरकार की स्मार्ट सिटी मिशन की रैंकिंग में देश में भोपाल अव्वल नंबर पर आ गया है। देश में स्मार्ट सिटीज द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के बाद आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार ने शुक्रवार को 100 स्मार्ट सिटीज की रैंकिंग जारी की है। किसानों के खातों में आए 1600 करोड़ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन में एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के किसानों के खाते में 1600 करोड़ रुपए एक क्लिक से ट्रांसफर किए. सरकार के इस कदम से राज्य के करीब 35.50 लाख किसानों को लाभ मिलेगा. बता दें कि बारिश की वजह से प्रदेश में सोयाबीन की फसल बर्बाद हुई है, जिसके चलते किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है. कमलनाथ नहीं हो रहे रिटायर- तरुण भनोट पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के राजनीति से सन्यास लेने के सवाल पर पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत ने साफ किया है कि कमलनाथ अभी राजनीति से रिटायर नहीं हो रहे हैं और उनके नेतृत्व में ही 2023 का चुनाव लड़ा जाएगा। कोरोना के डर से पहले दिन 25% से कम विद्यार्थी मध्य प्रदेश में शुक्रवार से 9वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए स्कूल रेगुलर हो गए। हालांकि पहले दिन हिचकते हुए 25 फीसदी से कम विद्यार्थी पहुंचे। कुछ स्कूलों में क्लास के बजाए केवल पैरेंट-टीचर मीटिंग (PTM) कराई गई। विक्रांत भूरिया को युवक कांग्रेस की कमान मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस को करीब 7 साल बाद नया प्रदेश अध्यक्ष मिला है । ऑनलाइन वोटिंग के जरिए पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रांत भूरिया को युवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है । गौरतलब है कि इस बार कांग्रेस कमेटी की ओर से ऑनलाइन चुनाव कराए गए थे । इस चुनाव में विक्रांत भूरिया ने बाजी मारी । MP के किसानों से पीएम ने की बात कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन कर रहे हैं। इधर सरकार, किसी न किसी बहाने नए कानूनों के फायदे गिना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के किसानों के सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया । पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष से सरकार बार-बार पूछ रही है कि आपको कानून में किस धारा में क्या दिक्कत है, तो इन राजनीतिक दलों के पास कोई ठोस जवाब नहीं होता। पीएम की बात ही कानून है - गोपाल भार्गव मंत्री गोपाल भार्गव शुक्रवार को फसल हानि राहत राशि वितरण कार्यक्रम में कहा कि एमएसपी है तो जब जरूरत होगी कानून बना दिया जाएगा। पीएम मोदी की बात की कानून है। श्रीराम की बारात के लिए दुल्हन की तरह सजा ओरछा बुंदेलखंड की अयोध्या राम विवाह के लिए सजने लगी है, ओरछा को इस मौके के लिए दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। नगर में चारों ओर मंदिर प्रबंधन के द्वारा विशेष सजावट की जा रही है। यही एक अवसर है जब भगवान राम मंदिर के बाहर निकल कर अपने भक्तों को दर्शन देते हैं और दूल्हा बनते हैं ।पूरे वैवाहिक कार्यक्रम बुंदेली रीति रिवाज के अनुसार किए जाते हैं। कोहरा छंटने से बढ़ी ठिठुरन पूरे मध्यप्रदेश में लगातार ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अरब सागर और मध्य प्रदेश पर बने ऊपरी हवा के चक्रवात अब समाप्त हो चुके हैं। इस वजह से अब मौसम में नमी नहीं आ रही है, जिससे बादल (cold days) छंटने लगे हैं।