Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
18-Dec-2020

शुक्रवार को युवा कांग्रेस के चुनाव के नतीजे आए । इन नतीजों में प्रदेश अध्यक्ष से लेकर तमाम पदों पर अधिकतर नेता पुत्रों का दबदबा देखने को मिला । इसे लेकर भाजपा ने कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई चुनाव प्रक्रिया पर सवालिया निशान खड़े किए । बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ वरिष्ठ नेताओं ने अपने पुत्रों को युवा कांग्रेस में जगह दिलाने के लिए ऑनलाइन वोटिंग को तक प्रभावित किया ।