Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
18-Dec-2020

नगरीय निकायों में महापौर का आरक्षण होने के बाद अब चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई हैं । राजधानी भोपाल में नगर निगम के चुनाव को लेकर पार्षद पद के प्रत्याशी अपने अपने बालों में सक्रिय हो गए हैं । लेकिन वही पूर्व पार्षदों द्वारा अपने अपने वार्ड में सड़क नाली स्ट्रीट लाइट पानी बिजली जैसी समस्याओं के निदान नहीं करने को लेकर जनता खासी नाराज है । राजधानी भोपाल के वार्ड 34 में पिछले 10 सालों से मीना यशवंत यादव कांग्रेस से पार्षद रही हैं । लेकिन 10 साल गुजरने के बाद भी उनके वार्ड में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है । ईएमएस टी वी की टीम जब वार्ड 34 पहुंची तो वहां के रहवासियों ने अपनी समस्याएं बताई । और वार्ड के कई रहवासी पार्षद के द्वारा कराए गए कामों से संतुष्ट भी नजर आए । वहीं दूसरी ओर पूर्व पार्षद मीना यशवंत यादव अपनी उपलब्धियों को गिना रहीं हैं ।