Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
18-Dec-2020

1 राजधानी भोपाल के पीपुल्स मेडिकल कॉलेज ने भारत बॉयोटेक और आईसीएंमआर की देसी कोवेक्सीन के ट्रायल का टारगेट तय समय से पहले ही पूरा कर लिया है। एक हजार लोगों को एक महीने में टीका लगना था, लेकिन पीपुल्स मेडिकल कॉलेज ने 17 दिन में ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया। हालांकि इसकी शुरुआत बेहद धीमी हुई थी, ट्रायल के लिए वॉलंटियर्स नहीं मिल रहे थे। इसके बाद पीपुल्स के ट्रायल पर सवाल भी उठ रहे थे, वॉलंटियर्स के नहीं मिलने पर प्रदेश के दो मंत्रियों मेडिकल एजुकेशन मिनिस्टर विश्वास सारंग और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चिंता जताई थी। उत्तर से सर्द हवाओं के आने और अरब सागर से नमी बंद होने से प्रदेश में ठंड का असर दिखने लगा है। मौसम साफ होने के कारण प्रदेश के सभी स्थानों पर दिन और रात का पारा लुढ़का है। भोपाल की बात करें, तो दिसंबर में इस सीजन के सबसे ठंडी रात रही। रात का पारा 11 से नीचे लुढ़ककर 10.6 डिग्री पर आ गया। हालांकि दिन में छह दिन बाद बादल हटे और धूप खिली, तो उसका असर दिखा। तापमान 2.6 बढ़कर 21.4 डिग्री हो गया। मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए बिजली नियामक आयोग ने नौ महीने की देरी से नए टैरिफ जारी कर दिए हैं। पावर मैनेजमेंट कंपनी ने 6 फीसदी बिजली महंगी किए जाने का प्रस्ताव आयोग को दिया था। आयोग ने 1.9 फीसदी बिजली दर बढ़ाए जाने का आदेश जारी किया है। इसका मतलब यह है कि औसत 15 पैसे प्रति यूनिट बिजली महंगी कर दी गई है। सात दिन बाद नई दर प्रभावी भी हो जाएगी। आयोग ने पांच सेक्टर को इस दर वृद्धि से बाहर रखा है। नियामक आयोग ने गुरुवार को 268 पेज का आदेश जारी किया। आईडीए की एक महिला कर्मचारी को 7 हजार रुपए की रिश्वत मांगने पर सीईओ ने सस्पेंड कर दिया। सीईओ विवेक श्रोत्रिय के मुताबिक, फोटोकॉपी ऑपरेटर पद पर पदस्थ सानिया शेख के खिलाफ भारती कौशिक ने शिकायत की थी कि उनके स्कीम 114 पार्ट टू में स्थित मकान का आवंटन नियमित किस्त न भरने से निरस्त हो गया था। आवंटन पुनर्जीवित करने के लिए उन्होंने आवेदन फॉर्म लिया तो सानिया शेख ने कहा कि फॉर्म भरकर दे दो, लेकिन पूरी प्रक्रिया के लिए सुविधा शुल्क के 7 हजार रुपए देना होंगे। इससे आपका काम आसानी से हो जाएगा। इस साल कोरोना काल में प्रोटेस्टेंट समाज द्वारा क्रिसमस का त्योहार बदले हुए स्वरूप में मनाया जाएगा। 24 को चर्च में मध्य रात्रि आराधना नहीं होगी। शाम को चर्च से ऑनलाइन कैरोल सिंगिंग होगी, समाजजन एक-दूसरे के घर जाकर कैरोल नहीं गाएंगे। 25 दिसंबर को सुबह से शाम तक चर्च खुला रहेगा। सुबह 10 बजे आराधना होगी। बादल छटते ही शहर में मौसम का मिजाज बदल गया है। रात का तापमान 24 घंटे में 3 डिग्री गिरकर 10.6 डिग्री पर पहुंच गया। 6 दिन बाद धूप निकली। धूप निकलते ही ठंडक और कोहरे से निजात मिली। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब दिन में ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन रात में ठंडक बढ़ेगी। रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच जाएगा। मध्य प्रदेश में 7 साल बाद युवक कांग्रेस के चुनाव हुए हैं। इसके लिए 10, 11 व 12 दिसंबर को मतदान हुआ, जिसका परिणाम आज 18 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। इस चुनाव में 3 लाख 50 हजार सदस्यों में से 1 लाख 10 हजार ने ऑनलाइन मतदान में हिस्सा लिया। प्रदेश अध्यक्ष के लिए 9 उम्मीदवार मैदान में थे। हालांकि नामांकन 12 उम्मीदवारों ने भरा था, लेकिन अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार विधायक विपिन वानखेड़े ने मतदान से ठीक एक दिन पहले नाम वापस ले लिया था। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा 2019 के संबंध में गुरुवार को एक शुद्धिपत्र जारी किया है। इसके अनुसार अब पदों की संख्या में संशोधन किया गया है। साथ ही वर्दीधारी पदों के लिए आयुसीमा में भी छूट दी गई है। अब राज्य सेवा परीक्षा 2019 में 571 पद के लिए आयोजित की जाएगी। इसमें 31 पद बढ़ाए गए हैं। पूर्व में यह परीक्षा 540 पदों के लिए होनी थी। वहीं अनारक्षित वर्ग की महिला आवेदक और एससी,एसटी, आवेबीसी सहित विभिन्न शासकीय संस्था के कर्मचारियों व नगर सैनिक आदि के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।