दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म होने का सनसनी खेज घटनाक्रम सामने आया है। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम 11 वर्षीय किशोरी अपनी सहेलियों के साथ खेत में चने की भाजी तोड़ने गई थी। इसी दौरान अपनी रिश्तेदारी में आए एक युवक ने किशोरी को बुलाकर झोपड़ी में उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। प्रदेश में 10वीं और 12वीं की नियमित कक्षाएं 18 दिसंबर से लगेंगी। यह निर्णय बोर्ड की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जबकि 9वीं और 11वीं की कक्षाएं शुरू करने का फैसला जिला प्रशासन पर छोड़ दिया है। वहां विद्यार्थियों के नामांकन और उपलब्ध कक्षों के आधार पर प्राचार्य द्वारा निर्णय लिया जा जाएगा। पहली से आठवीं तक के स्कूलों को खोलने का फैसला कोरोना संक्रमण की समीक्षा के बाद लिया जाएगा। यह निर्णय एमपी बोर्ड व सीबीएसई से संबद्ध सभी स्कूलों पर लागू हाेगा। इस संबंध में एक-दो दिन में आदेश जारी किए जाएंगे। केंद्र सरकार का नया कृषि बिल न केवल किसान की ताकत बनेगा, बल्कि वह किसान को आर्थिक रूप से मजबूती भी देगा। जो भ्रम फैलाया जा रहा है कि मंडियां बंद हो जाएंगी, ऐसा भी नहीं होगा। किसान चाहें तो वह मंडियों से बाहर अनाज बेच सकेंगे। कृषि बिल को लेकर कांग्रेस व विरोधी लोग ढोंग कर रहे हैं। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को भोपाल में कही। इस मौके पर उन्होंने 50 सिंचाई परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण किया। शहडोल के जिला अस्पताल के बाद सागर में बच्चों के मामले में लापरवाही सामने आई है। सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में रविवार रात करीब 12:30 बजे वोल्टेज की गड़बड़ी के कारण सिक न्यू बोर्न चाइल्ड केयर यूनिट (एसएनसीयू) में मौजूद सभी 10 वॉर्मर बच्चों को दवा देने वाले इंफ्यूजन पंप और वेंटिलेटर में फॉल्ट हो गया। मशीनें बंद होते ही नर्सिंग स्टाफ व डॉक्टरों ने आनन-फानन में 17 नवजातों को जिला अस्पताल के एसएनसीयू में शिफ्ट किया। इसके बाद वॉर्मर सप्लाई करने वाली कंपनी से इंजीनियर बुलवाए। देशभर में चल रहे किसान आंदोलन के बीच मप्र के किसानों के लिए अच्छी खबर है। अब मंडी से बाहर निजी मंडियों में किसान की फसल खरीदकर कोई भी खरीदार भाग नहीं पाएगा। किसान को उपज की कीमत दिलाने की जिम्मेदारी मंडी बोर्ड की होगी। राज्य सरकार नए मंडी एक्ट में किए गए संशोधन में यह व्यवस्था करने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत निजी अस्थायी खोली जाने वाली मंडियों में किसान की उपज खरीदने के लिए व्यापारी या निजी कंपनी का मंडी बोर्ड में रजिस्ट्रेशन होगा और टर्न ओव्हर के हिसाब से सिक्योरिटी जमा करना होगा। उसके बाद ही वह किसानों की उपज की खरीद कर पाएंगे। देशभर में जारी किसान आंदोलन के बीच भाजपा 16 दिसंबर को दशहरा मैदान में कृषि सुधार विधेयक बिल के समर्थन में संभाग स्तरीय सम्मेलन करेगी। इसकी जिम्मेदारी खंडवा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान, विधायक रमेश मेंदोला और भाजपा की प्रदेश मंत्री कविता पाटीदार को सौंपी गई है। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय होंगे। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी संबोधित करेंगे। कोरोना के चलते आजमीने-ए-हज को हज (2021) से पहले सऊदी अरब में क्वारेंनटाइन होना पड़ेगा। यह व्यवस्था एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य कारणों से लागू होगी। उड़ान से 72 घंटे पहले हरेक हज यात्री को आरटी- पीसीआर टेस्ट भी कराना होगा। इस बार सऊदी अरब वीसा फीस के नाम पर हज यात्रियों से 300 रियाल वसूलेगा। वैट की दर भी उसने 5 से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दी है। मुंबई से जाने वाले प्रति यात्री का 3 लाख 61 हजार 927 रुपए का खर्च संभावित हैं। प्रदेश में अब निजी शैक्षणिक संस्थान, स्कूल और कॉलेज शासन के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। स्कूल और कॉलेज खोले जाने का निर्णय नहीं होने के कारण अब विरोध सख्त करने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार को सभी निजी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। यहां पर कल किसी भी तरह का न तो कार्य और न ही पढ़ाई होगी। एसोसिएशन ऑफ अन-एडिड प्राइवेट स्कूल्ज मध्य प्रदेश के उपाध्यक्ष विनी राज मोदी ने बताया कि पहले 14 दिसंबर को ही मुख्यमंत्री आवास घेराव की योजना थी, लेकिन बाद में शासन को कुछ और समय देने का निर्णय लिया गया। इसलिए अब पहले मंगलवार को सभी निजी स्कूल और कॉलेज बंद रखे जाएंगे। इसके बाद भी अगर मांग नहीं मानी जाती हैं तो फिर 16 को प्रदर्शन करेंगे।