Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
14-Dec-2020

1 विजयवर्गीय पर मंडरा रहा खतरा भाजपा महासचिव और पश्चिम बंगाल में पार्टी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की सुरक्षा में इजाफा किया गया है। उनके पास पहले से Z श्रेणी की सिक्योरिटी थी। अब उन्हें बुलेटप्रूफ गाड़ी भी मिलेगी। 4 दिन पहले पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला हुआ था, जिसमें कैलाश विजयवर्गीय को भी चोटें आई थीं। भाजपा हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार बता रही है। 2 निजी स्कूल-कॉलेज कल हड़ताल पर प्रदेश में अब निजी शैक्षणिक संस्थान, स्कूल और कॉलेज शासन के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। स्कूल और कॉलेज खोले जाने का निर्णय नहीं होने के कारण अब विरोध सख्त करने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार को सभी निजी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। यहां पर कल किसी भी तरह का न तो कार्य और न ही पढ़ाई होगी। 3 भोपाल में लिफ्ट लेकर लूट लिफ्ट मांगकर बदमाश बाइक सवारों को अपने अड्डे पर ले गया। यहां उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उससे रुपए छीन लिए। लूट करने से पहले आरोपियों ने नाक पर चाकू मारकर युवक को घायल भी कर दिया। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 4 कृषि मंत्री के विवादित बोल कृषि कानून को लेकर मंगलवार को होने वाली मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सभा से एक दिन पहले उज्जैन आए प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने विवादित बयान देकर किसान संगठनों और आंदाेलन को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि देश में कुकुरमुत्तों की तरह किसान संगठन उग आए हैं। वर्तमान में 500 से अधिक किसान संगठन हैं। ये किसान हितैषी नहीं हैं। 5 अब मैं आराम करना चाहता हूं - कमलनाथ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा के सौसर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजनीति छोड़ने के संकेत दिए . कमलनाथ ने कहा कि अब मैं आराम करना चाहता हूं, मुझे किसी भी पद की कोई महत्वाकांक्षा और लालच नहीं है, मैंने काफी कुछ हासिल किया है. मैं घर पर रहने के लिए तैयार हूं. 6 दिग्विजय सिंह को साइड लाइन करने की वजह से कांग्रेस उप चुनाव हारी अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहने वाले श्योपुर के कांग्रेस विधायक बाबू लाल जंडेल ने अपनी ही पार्टी को कटघरे में खड़ा कर दिया है. उन्होंने सीधे-सीधे आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह को साइड लाइन करने की वजह से कांग्रेस उप चुनाव हारी. जंडेल ने ये बात NSUI कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में कही 7 शहरों में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस का प्लान महापौर पद का आरक्षण होने के बाद अब नगरीय निकायों के चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। कांग्रेस ने चुनावी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। कांग्रेस ने तय किया है कि उम्मीदवारों का चयन करने के लिए जिला स्तर पर कमेटियां गठित होंगी, जिसमें स्थानीय निकाय के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष शामिल रहेंगे। 8 कार्यकर्ता बनकर शिविर में पहुंचे शिवराज टीटी नगर मंडल का प्रशिक्षण शिविर नर्मदा भवन में हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। मुख्यमंत्री मंच पर जाने के बजाय कार्यकर्ताओं के बीच बैठ गए। इस दौरान टीकमगढ़ के पूर्व अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह आत्मनिर्भर भारत सत्र को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने उनकी बातों केवल सुना ही नहीं, बल्कि डायरी में नोट भी किया। मुख्यमंत्री यहां करीब 30 मिनट रुके। 9 स्कूल फीस को लेकर नई गाइड लाइन स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल फीस से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसके तहत अब प्रदेश के निजी स्कूल अपनी मर्जी से सिर्फ 10 फीसदी फीस ही बढ़ा सकेंगे। इससे अधिक फीस वृद्धि करने पर उन्हें जिला समिति कि मंजूरी लेना अनिवार्य होगी। साथ ही, ये निजी स्कूल 15 फीसद या इससे अधिक फीस बढ़ाने की बात करते हैं, तो उन्हें इसका कारण बताना होगा। 10 आईसीयू में भर्ती भैयाजी सरकार तिलवारा घाट पर अवैध निर्माण के विरोध में 59 दिन से अन्न परित्याग करने वाले संत भैयाजी सरकार की हालत सोमवार को बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। संत के बीमार पड़ने से उनके भक्तों में आक्रोश है। चिकित्सकों ने उनका बीपी व शुगर लो होना बताया है। अन्न का परित्याग करने से एनर्जी लेवल गिर चुका है। 11 नेताओं के साथ कोई भी फोटो खिंचवा लेता है- नंदकुमार सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा जारी की गई ड्रग वाली आंटी के बेटे के साथ भाजपा नेताओं के फोटो काे लेकर कहा कि फोटो तो आरोपी के किसी के साथ भी हो सकते हैं, क्योंकि नेता एक सामाजिक जीवन जीता है, इस दौरान कई ऐसे लोग भी उनके साथ फोटो या तस्वीरें ले लेते हैं जो अपराधी तत्व के होते हैं।