मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को नई संज्ञा दे डाली है । उन्होंने कांग्रेस को ढोंगी बताया है इतना ही नहीं पार्टी के साथ पार्टी के लोगों को बिन पेंदी का लोटा तक कह दिया है । जी हां दरअसल सीएम शिवराज सिंह चौहान सोमवार को मिंटो हॉल पहुंचे थे जहां उन्होंने वर्चुअल माध्यम से जल संसाधन विभाग की सिंचाई योजनाओं का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया । इस दौरान उन्होंने उनके द्वारा किसानों को लेकर किए गए कामों को गिनाया तो वहीं दूसरी ओर वह कांग्रेस पर जमकर हमला बोला । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिए गए इस बयान के कई राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं । क्योंकि कुछ महीने पहले ही ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे और उनके साथ कई विधायक भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे ।।। जिसके चलते प्रदेश में कमलनाथ सरकार गिर गई थी ।