Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
14-Dec-2020

किसान आंदोलन को लेकर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तंज कसा है । उन्होंने किसान आंदोलन में कमलनाथ के जाने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि किसान आंदोलन में सिखों के बीच कमलनाथ क्यों नहीं जा रहे हैं । कांग्रेस पार्टी को उन्हें आंदोलन में भेजना चाहिए । और जहां तक भारतीय जनता पार्टी की बात है तो भाजपा हर हमेशा किसानों के हित की बात करती है और हम किसी भी बहाने किसानों के बीच जाते रहते हैं ।