Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
14-Dec-2020

राजधानी के नर्मदा भवन में आयोजित तात्या टोपे मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुचे। जहां सभी वक्ताओं ने आत्मनिर्भर के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर अपने-अपने विचार रखे। प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में मुख्यरूप से उपस्थित होकर CM शिवराज ने कहा कि बीजेपी का कार्यकर्ताओ का प्रशिक्षण वर्ग पूरे मध्यप्रदेश में चल रहा है। बीजेपी कार्यकर्ताओं की पार्टी है इसलिए अनिवार्य है कि सभी भाग ले, भले ही सीएम हो या प्रदेश अध्यक्ष हो। इसलिए मैं आज तात्या टोपे मंडल में प्रशिक्षण लेने आया हूँ। बीजेपी सबका साथ सबका विकास को लेकर काम करती है उसी का प्रशिक्षण बीजेपी कार्यकर्ताओं को दिया जाता है।