उज्जैन में एक पिता द्वारा अपनी नाबालिग बेटी का 4 लाख रुपए में सौदा करने का मामला प्रकाश में आया है. यह घटना नीलगंगा थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यहां के प्रकाश नगर में रहने वाली आठवीं की एक छात्रा ने पुलिस को बताया कि 24 नवंबर को वह अपने माता-पिता के साथ उदयपुर गई थी. वे वहां एक होटल में रुके. अगले दिन पिता लड़की को तैयार कराकर खैरवाड़ा गांव ले गया. लड़की के मुताबिक जब वह अपने पिता के साथ वहां पहुंची तो पता चला कि उसकी शादी होने वाली है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज मंत्रालय में मैराथन बैठक करेंगे । कई सारे मसलों पर सीएम शिवराज अधिकारियों संग मंथन करेंगे। कांग्रेस की गुटबाजी एक बार फिर से सामने आई है। कांग्रेस विधायक ने अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ पर हमला बोला है। श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल ने उपचुनाव में मिली हार के लिए पूर्व सीएम कमलनाथ जिम्मेदार माना है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में दिग्विजय सिंह को नजर अंदाज किया गया था। कमलनाथ ने सारे काम अपनी मर्जी से किए। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी- कांग्रेस दोनों ही तैयारियों में जुट गई है। इसको लेकर फॉर्मूले भी तय कर लिए गए हैं। बीजेपी मंडल अध्यक्ष की सिफारिश पर पार्षद को टिकट देगी। इस फॉर्मूले के तहत जमीनी कार्यकर्ताओं को मौका देने की कवायद की जा रही हैं तो वहीं कांग्रेस ने जिला कांग्रेस कमेटी की सिफारिश पर टिकट देने का फैसला किया ही। दोनों ही पार्टियों का जोर स्थानीय नेताओं पर रहेगा। प्रदेश में जल्द ही उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का करंट लगने वाला है। दरअसल घाटे में चल रहीं प्रदेश की पावर कंपनियों ने बिजली की दरें बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। पॉवर कंपनी ने बिजली की दरों को 9 फीसदी तक बढ़ाने का प्रस्ताव विद्युत नियामक आयोग को भेजने की पूरी तैयारी कर ली है। खरगोन जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिस पर किसी को यकीन नहीं हो रहा. दरअसल, यहां एक महिला ने तीन लड़कों को जन्म दिया है, वो भी एक ही दिन में! यह बात इतनी फैल गई कि लोग महिला और उसके बच्चों को देखने अस्पताल तक चले आए. महिला ने झिरन्या के पास आदिवासी अंचल के साई खेड़ा गांव में बच्चों को जन्म दिया. शादी के सात फेरों पर विराम लग गया है. अब शहनाई चार महीने बाद बजेंगी. 13 दिसंबर 2020 वर्ष का आखिरी विवाह शुभ मुहूर्त था. इसलिए अब लोगों को शादी के लिए चार महीने का इंतजार करना पड़ेगा. अगले वर्ष 2021 में शादियां 21 अप्रैल से रामनवमी के शुभ मुहुर्त से शुरू होंगी. छत्तीसगढ़ के बस्तर और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एजेंसियों के दबाव के बाद मप्र के विस्तार इलाके में नक्सली मूवमेंट बढ़ गया है। खासतौर पर कान्हा-किसली टाइगर रिजर्व में पिछले दो-तीन माह में इन्हें देखा गया है। मुकी क्षेत्र व मंडला में इनकी गतिविधियां हैं। इसी को देखते हुए जनवरी-फरवरी में सीआरपीएफ की छह कंपनियां मंडला-बालाघाट में तैनात की जाएंगी। इनमें 75 फीसदी लड़ाकू जवान होंगे। नवंबर में कान्हा के बफर क्षेत्र में एक नक्सली ऑपरेशन को भी अंजाम दिया जा चुका है। नक्सली गतिविधि बढ़ने के कारण हॉकफोर्स का मुख्यालय बालाघाट शिफ्ट कर दिया गया है, जिसमें 5 दिसंबर को ही आईपीएस नागेंद्र सिंह और सहायक पुलिस निरीक्षक घनश्याम मालवीय की पोस्टिंग की गई है। अरब सागर से लगातार नमी के आने के कारण मध्यप्रदेश के पूर्वी-पश्चिमी और पूर्वी इलाके में सोमवार को दिनभर कोहरा और हल्की बारिश होगी। भोपाल समेत पांच संभागों में हल्की बारिश का अलर्ट भी है। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।