Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
12-Dec-2020

1 बारात में चली गोली मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में विवाह के दौरान किए जाने वाले हर्ष फायर में एक दुर्घटना घटित हो गई। दरअसल इस दौरान गांव में अज्ञात व्यक्ति द्वारा हवा में फायर किया गया, जिसके कारण एक बच्चे की आंख में गोली सिर से होते हुए बाहर निकल गई। इसके बाद बच्चे को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। 2 स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, मध्य प्रदेश के कटनी के जिला अस्पताल कटनी के डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। परिजनों का आरोप है कि नसबंदी का ऑपरेशन के बाद महिलाओं को चलाकर जमीन पर लेटाया गया।मामला कटनी के जिला अस्पताल का है नसबंदी के लिए पहुंची महिलाओं के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में स्ट्रेचर और बेड की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही नसबंदी के ऑपरेशन के बाद महिलाओं को चलाकर जमीन में लेटाया जा रहा है। 3 मुठभेड़ में 2 महिला नक्सली ढेर नक्सलियों के खिलाफ बालाघाट पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई में आज फिर बालाघाट पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। किरनापुर थाना के किन्ही चौकी अंतर्गत बोरवन के जंगल में पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में सुरक्षाबलों ने नक्सली मुड़भेड़ में 2 महिला नक्सली को मार गिराया है। 4 हमीदिया में लापरवाही की इंतेहा हमीदिया अस्पताल में बिजली गुल होने से कोरोना मरीज की मौत मामले में जांच शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक्शन मोड में आने के बाद डिविजनल कमिश्नर कवींद्र कियावत ने पीडब्ल्यूडी, एमपीईबी के अफसरों के साथ हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक आईडी चौरसिया को तलब किया है। 5 ममता ईंट बरसा रहीं, हम फूल से देंगे जवाब - कैलाश पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर दाे दिन पहले हुए पथराव के बाद इंदौर में भाजपा और विजयवर्गीय समर्थकों ने शनिवार काे अनाेखा प्रदर्शन किया। 6 जुगाड़ वाली नाव पलटी उज्जैन के ग्राम सारोला में शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। वैवाहिक समारोह में शामिल होने जुगाड़ की नाव से जा रहे लोगों की नाव नदी में पलट गई। इससे इसमें सवार 10 लोग डूबने लगे। नदी के किनारे खेतों में काम कर रहे लोगों ने इन लोगों को बाहर निकाला। 7 किसान आंदोलन के पीछे विदेशी फंडिग - सहकारिता मंत्री सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने किसान आंदोलन और लव जिहाद के पीछे विदेशी फंडिग होने का दावा किया है। जबलपुर पहुंचे सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने कहा कि विपक्षी दलों सहित नक्सली और देश विरोधी ताकतें मोदी सरकार को बदनाम करने में जुटी हैं। अरविंद भदौरिया ने लव जिहाद और किसान आंदोलन के पीछे विदेशी फंडिग होने की बात कहते हुए इसकी जांच की जरुरत बताई है। 8 कृषि मंत्री ने शुरु किया खेत पर चर्चा अभियान केंद्रीय कृषि कानून के विरोध में किसान संगठन के आंदोलन वापस नहीं लेने के ऐलान के बाद अब बीजेपी भी किसान संगठनों की तर्ज पर बिल के समर्थन में देश भर में अभियान चलाएगी । पूरे देश में 700 जगह बीजेपी के सीनियर नेता केंद्रीय कृषि कानून के समर्थन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिल के फायदे बताएंगे। 9 प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर कमलाथ ने खड़े किए सवाल 6 दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा आए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पत्रकारों से चर्चा में शहड़ोल में हुई बच्चों को लेकर शिवराज सरकार पर निशाना साधा उन्होने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है । 10 यूथ कांग्रेस चुनाव के दूसरे दिन पड़े 72 हजार से ज्यादा वोट युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए मतदान प्रक्रिया के दूसरे दिन तक 72 हजार से ज्यादा मतदाता ऑनलाइन वोट डाल चुके हैं। बड़ी संख्या में हुई इस वोटिंग ने दिग्गजों की नींद उड़ा दी है। शनिवार को वोटिंग का अंतिम दिन था। 11 कई जिलों में बूंदाबांदी की संभावना मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश में शुक्रवार से शुरू हुई बूंदाबांदी और कई इलाकों में हुई बारिश की वजह से राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में ठंड बढ़ गई है। कल भी भोपाल समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है। 12 भोपाल में मिले 1185 कोरोना संक्रमित मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस की रफ्तार कम हो रही है। वहीं संक्रमित मरीजों की रिकवरी भी तेजी से हो रही है। प्रदेश में अब तक दो लाख चार हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। राजधानी भोपाल में पिछले 4 दिन के अंदर 1185 कोरोना संक्रमित मिल चुके है । वहीं प्रदेश में अब मरीजों की कुल संख्या 2 लाख 21 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं मृतकों का आंकड़ा 3382 हो गया है।