Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
12-Dec-2020

दिल्ली में चल रहे कृषि कानून के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन को समर्थन देते हुए मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी किसानों ने कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने नीलम पार्क में गांधीगिरी का सहारा लिया। इस दौरान कुछ किसान घुटनों के बल बैठकर चलने लगे तो कुछ किसान पुलिसवालों के पैरों के पास जाकर जमीन पर बैठ गए। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बात करते हुए बताया कि केन्द्र सरकार की ओर से लाए जा रहे तीनों कृषि सुधार कानून किसान विरोधी हैं और इन्हें वापस लिया जाना चाहिए। साथ ही प्रदर्शन कर रहे किसानों ने ये भी कहा कि दिल्ली में चल रहे किसानों के प्रदर्शन का मध्यप्रदेश के किसान भी समर्थन कर रहे हैं क्योंकि केन्द्र सरकार की ओर से बनाए जा रहे कानूनों से प्रदेश के किसान भी प्रभावित होंगे।