मध्य प्रदेश में प्राइवेट स्कूल अब मनमानी फीस नहीं बढ़ा पाएंगे. सरकार प्राइवेट स्कूलों पर नकेल कसने की तैयारी कर रही है. इसके लिए स्कूली शिक्षा विभाग ने फीस बढ़ोतरी के नियम बनाए हैं, जिससे निजी शिक्षण संस्थानों के फीस स्ट्रक्चर पर राज्य सरकार का कंट्रोल होगा. राज्य और कलेक्टरों की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति निजी स्कूलों की फीस तय करेगी.स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से बनाए गए नियमों के मुताबिक प्राइवेट स्कूलों को साल में सिर्फ एक बार 10 से 15 % की बढ़ोतरी को ही मंजूरी मिलेगी हमीदिया अस्पताल में बिजली गुल होने के मामले को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने भोपाल के डिविजनल कमिश्नर कवींद्र कियावत को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। चौहान ने शाम तक जांच कर इसकी रिपोर्ट भी देने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नशे के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने इंदौर सहित पूरे प्रदेश के 8 संभाग और 15 प्रमुख जिलों में ड्रग माफियाओं को नेस्तनाबूत करने का निर्णय ले लिया है। इंदौर में लगातार सामने आ रहे एमडी ड्रग्स, कोकिन,चरस, ब्राउन-शुगर और स्मैक जैसे मादक पदार्थों की बिक्री बढ़ने के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एक विशेष बैठक ली। इसमें 8 संभागायुक्त, कलेक्टर, 15 जिलों के आईजी शामिल हुए। इन सभी को फ्री हैंड देते हुए सीएम ने ड्रग माफियाओं को प्रदेश से खत्म करने के आदेश दे दिए। पश्चिम रेलवे के जीएम आलोक कंसल के साथ रतलाम रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले सांसदों की वार्षिक बैठक 14 दिसंबर को होगी। कोरोना संक्रमण के कारण यह पहला मौका है जब वर्चुअल बैठक होगी। बैठक में सांसद शंकर लालवानी कुछ ट्रेनें शुरू करने तो कुछ ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का सुझाव देंगे। सांसद लालवानी ने बैठक को लेकर जीएम को सुझाव भी भेजे। महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा ग्वालियर में तैयार हो गई है। इसे मूर्तिकार प्रभात राय ने दो महीने में ब्रॉन्ज (कांसा) मेटल से बनाया है। इसका वजन 1450 किलो के लगभग है। ग्वालियर से ये शुक्रवार को रवाना हो गई, शनिवार को इंदौर पहुंचेगी। श्री गुरु सिंघ सभा के अध्यक्ष मनजीत सिंह भाटिया के अनुसार प्रतिमा को करीब 15 से 20 दिन में राजीव गांधी चौराहा के समीप स्थापित किया जाएगा। इसे 20 लाख रुपए में तैयार कराया है। नक्सलियों के खिलाफ बालाघाट पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही में आज फिर बालाघाट पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। किरनापुर थाना के किन्ही चौकी अंतर्गत बोरवन के जंगल में पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में सुरक्षाबलों ने नक्सली मुड़भेड़ में 2 नक्सली को मार गिराया है। जिसमें एक महिला नक्सली भी है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि यह संख्या और बढ़ सकती है। जबलपुर में चोर व लुटेरे बेखौफ हो रहे हैं तथा पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। हालात यह हैं कि बदमाशों ने साल के 11 माह में जिले भर में छह करोड़ से ज्यादा संपत्ति के लिए चोरी, लूट व डकैती की वारदातों को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह है कि अब तक पचास फीसद मामले ही पुलिस सुलझा पाई है जबकि 2020 बीतने में कुछ दिन ही शेष हर गए हैं। इन वारदातों में सोने-चांदी के कीमती जेवर, वाहन व नकदी को ठिकाने लगाया गया। लॉकडाउन के बाद से संपत्ति संबंधी अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है। पत्नी के सामने एक थानेदार की थानेदारी निकल गई। उसकी ही पत्नी ने फ्लैट में युवती के साथ पकड़ा है। उसने जब पत्नी को फ्लैट में सामने देखा, तो होश उड़ गए। किसी तरह दरवाजा खोला। पत्नी ने फ्लैट के बाथरूम में छुपकर बैठी युवती को भी पकड़ा। इसके बाद थानेदार की पत्नी ने जमकर हंगामा किया। युवती की भी पिटाई की। घटनाक्रम शुक्रवार दोपहर महालक्ष्मी अपार्टमेंट का है। डायल 100 सूचना मिलते के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। दोनों पक्षों को थाना ले जाया गया। पकड़ा गया पुलिसकर्मी सबलगढ़ के रामपुर थाना में पदस्थ है। युवती भी मुरैना पुलिस लाइन में आरक्षक के पद पर है। मप्र के 10 लाख कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनर्स को 2021-22 के वित्तीय वर्ष में महंगाई भत्ता (डीए) मिल सकता है। यह भी जुलाई 2021 से लागू होने की संभावना है। बजट की तैयारियों में लगे वित्त विभाग ने सभी विभागों से कहा है कि वे 25 फीसदी डीए की गणना के साथ अपना प्रस्ताव भेजें। साफ है कि इस समय मप्र के लोगों को 12 फीसदी डीए मिल रहा है, 25 फीसदी की गणना होती है तो अगले साल 13 फीसदी डीए का लाभ मिलेगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड़्डा और राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर गुरुवार को प.बंगाल में हुए हमले के बाद मध्य प्रदेश में पार्टी नई रणनीति पर काम शुरू कर रही है। प्रदेश में करीब ढाई लाख बंगाली हैं। नड्डा व विजयवर्गीय पर हुए हमले के चलते इस समाज को जोड़ने के लिए बीजेपी को एक अवसर दिखाई दे रहा है। बीजेपी जल्दी ही राजधानी के 12 बंगाली संगठनों की एक बैठक आयोजित करेगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने अध्यापक संवर्ग को छठवे वेतनमान के एरियर की तीसरी एवं अंतिम किश्त का भुगतान करने के आदेश कर दिया है। सरकार ने दीपावली से पहले कर्मचारियों को एरियर की शेष राशि का भुगतान का फैसला लिया था। लेकिन अध्यापक संवर्ग को भुगतान शिक्षा विभाग ने रोक दिया था। लोक शिक्षण संचालनालय ने शुक्रवार देर शाम इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इससे प्रदेश में 1 लाख 84 हजार अध्यापकों को इसका फायदा होगा। भारतीय फूड काॅर्पोरेशन में नौकरी दिलाने के नाम पर प्रेमी-प्रेमिका ने साथ में मिलकर ने तीन लोगों को झांसे में लिया। उन्हें अलग-अलग तरीके की प्रोसेसिंग बताकर 40 लाख रुपए ठग लिए। फिर उन्हें एफसीआई का फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया। जब नौकरी नहीं लगी, तो फरियादियों ने थाने में शिकायत कर दी। लसूड़िया पुलिस ने बेलमोंट पार्क में रहने वाली श्वेता जायसवाल और उसके प्रेमी आशुतोष ओझा निवासी कबीटखेड़ी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।