Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
11-Dec-2020

पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर हुए हमले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है । अपने शीर्ष नेताओं पर हुए हमले को लेकर शुक्रवार को राजधानी भोपाल के महाराणा प्रताप नगर के मंडल द्वारा ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया । महाराणा प्रताप नगर के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में ज्योति टॉकीज चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया ।