Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
11-Dec-2020

राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अन्य जिलों में लगातार हल्की बारिश हो रही है । मौसम विभाग ने बताया कि भोपाल उज्जैन और इंदौर संभाग में बारिश दर्ज की गई है । पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई है । मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 16 दिसंबर तक मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना है ।