राज्य
ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बिजली की दरों में वृद्धि करने के संकेत दिए हैं । मंत्री तोमर से जब बिजली दरों में वृद्धि को लेकर सवाल पूछा गया । तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि बिजली की दरों में वृद्धि करने का अधिकार नियामक आयोग को है । और इस तरह का एक प्रस्ताव पिछले साल का है जिस पर चर्चा की जा रही है । और नियामक आयोग जो निर्णय लेगा । शासन द्वारा उसको क्रियान्वयन किया जाएगा ।