Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
11-Dec-2020

प्रदेश में भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब शिवराज सरकार नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई के मूड में है। प्रदेश में ड्रग्स माफिया के खिलाफ अभियान चलाने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर बैठक हुई । इसमें सूखे जहर का कारोबार करने वाले माफिया को खत्म करने के संबंध में रणनीति बनाई गई। इंदौर के निपानिया स्थित इस्काॅन मंदिर को नया रंग-रूप मिलने जा रहा है। मंदिर के मौजूदा परिसर में ही करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से ढाई एकड़ जमीन पर पिछले दो सालों से चल रहे मंदिर के नवनिर्माण को अब पूरी गति मिलने लगी है। मकराना के संगमरमर व सोमपुरा शैली में मंदिर बन रहा है। इस्काॅन अध्यक्ष स्वामी महामनदास ने बताया कि नया मंदिर मप्र का सबसे बड़ा इस्काॅन मंदिर होगा। वहीं छह दुकानें और आठ कार्यालय होंगे, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मैनेजर, अकाउंटेंट के ऑफिस भी होंगे। मंदिर का काम शुरू हुए करीब दो वर्ष हो चुके हैं। अब तक करीब 40% काम पूरा हो चुका है। उज्जैन-फतेहाबाद 22 किमी का रेलवे गेज कन्वर्जन पूरा हो गया है। निरीक्षण आदि के बाद नए साल में ट्रेनों की आवाजाही शुरू होगी। इंदौर-उज्जैन की दूरी 18 किमी कम होगी। गाड़ियों का उज्जैन में इंजन नहीं बदलना पड़ेगा। सफर में 35 मिनट बचेंगे। दूरी 18 किमी कम होने से इंदौर-उज्जैन के बीच 20 मिनट बचेंगे। उज्जैन से भोपाल व आगे जाने वाली गाड़ियों का उज्जैन में इंजन नहीं बदलना होगा, इसमें 15 मिनट बचेंगे। देश में कोरोना वैक्सीन के वितरण काे लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं। टीका बना रही कंपनियाें- सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक से केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने और डेटा मांगा है। इस बीच, केंद्र सरकार ने संकेत दिया है कि वह वैक्सीन वितरण के लिए चुनाव आयोग के बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) को लगा सकती है। सूत्रों ने बताया कि वैक्सीन वितरण पर प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के अफसरों की बैठक हुई। इसमें बताया गया कि बीएलओ को अपने क्षेत्र के मतदाताओं, उनके पते, उम्र की पूरी जानकारी होती है। इसी कारण नीति आयोग इस बारे में निर्वाचन आयोग को प्रस्ताव भेजने जा रहा है। इधर, इंदौर में गुरुवार को कोरोना से मौतों का आंकड़ा 803 पर पहुंच गया। 412 नए केस भी मिले हैं। मेट्रो रेल कंपनी भोपाल स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर 6 के सामने स्थित ईरानी डेरा की जमीन का कब्जा लेगी। 28 नवंबर को प्रशासन ने यहां 40 दुकानों को तोड़कर 20 हजार वर्गफीट जमीन मुक्त कराई है। इस जमीन पर मेट्रो स्टेशन और पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित की जानी हैं। साथ ही पुट्‌ठा मिल और नर्मदा आईस फैक्ट्री की जमीन मेट्रो को सौंपने के लिए राजस्व, नगर निगम और मेट्रो सहित अन्य विभाग संयुक्त रूप से सत्यापन करेंगे। स्कूल संचालकों के 14 दिसंबर से आंदोलन करने के अल्टीमेटम के बाद स्कूल शिक्षा विभाग जल्द कोई फैसला ले सकता है। स्कूल शिक्षा विभाग 10वीं एवं 12वीं की कक्षाएं 14 दिसंबर से लगाने के आदेश जल्द जारी कर सकता है। 9वीं एवं 11वीं की कक्षाएं हफ्ते में एक या दो दिन लगाने की भी तैयारी है। आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय जयश्री कियावत ने गुरुवार को स्कूल संचालकों के संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विभाग के उपसचिव केके द्विवेदी भी मौजूद थे। द्विवेदी का कहना है कि यह प्रस्ताव विचाराधीन है, शासन स्तर पर इस पर निर्णय होगा। अरब सागर से आ रही नमी के कारण गुरुवार सुबह से ही बादल छा गए थे। इसके कारण ज्यादा तीखी धूप नहीं चटक सकी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यह बादल 3000 मीटर ऊंचाई के थे। ये मीडियम क्लाउड कहलाते हैं। मौसम विज्ञान में इन बादलों को अल्टरो कुंबलस बादल कहा जाता है। शुक्रवार को शहर में बूंदाबांदी हो सकती है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा के मुताबिक सुबह के वक्त नमी 81 फीसदी रही। शाम के वक्त भी नमी 50% रही। बुधवार के मुकाबले दिन के तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रात का तापमान 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 14.6 डिग्री पर पहुंच गया। सेंट्रल काउंसिल ऑफ मेडिसिन की ओर से आयुर्वेदिक डॉक्टरों को सर्जरी करने की अनुमति दिए जाने का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद से ही एलोपैथिक डॉक्टर इसका विरोध कर रहे हैं। इसके चलते ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से देशभर में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। एलोपैथिक डॉक्टर शुक्रवार को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक प्राइवेट हॉस्पिटल और अपने क्लीनिक बंद करने का निर्णय लिया है। ऐसे में शुक्रवार को निजी एलोपैथिक डॉक्टर सिर्फ इमरजेंसी में ही मरीजों को देखेंगे। राज्य सरकार प्रदेश की आंगनबाड़ियों में 6 साल तक के बच्चों के वजन और कद की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए अब मोबाइल खरीदकर नहीं देगी। प्रदेश में सीधे 76283 आंगनबाड़ी वर्करों के खाते में मोबाइल खरीदने का पैसा डाला जाएगा। प्रत्येक आंगनवाड़ी वर्कर के खाते में 10 हजार रुपए डाले जाएंगे। करीब 76 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। वे अपनी पसंद का मोबाइल खरीद सकेंगी। इसके लिए गुरुवार को 9 वीं बार टेंडर कैंसिल हुए है। केंद्र सरकार ने आंगनबाड़ी वर्करों को मोबाइल देने के लिए पोषण अभियान में करोड़ों का बजट दिया है, लेकिन प्रदेश में दो साल से आंगनवाड़ी वर्कर को मोबाइल नहीं मिला है। जायरीन-ए-हज के लिए राहत भरी खबर है। हज यात्रा (2021) आवेदन करने की तारीख एक माह बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक लोग 10 जनवरी तक फॉर्म जमा कर सकेंगे। पहले अंतिम तारीख 10 दिसंबर तय थीं। फॉर्म जमा होने के बाद कुर्रा (लाटरी) निकाला जाएगा। इसके बाद यात्रा किराया जमा करने की प्रक्रिया शुरू होगी। मप्र से जाने वाले प्रति हज यात्री का खर्च 2 लाख 90 हजार रुपए आंका गया है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने स्पष्ट किया हज यात्रा फॉर्म ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। अभी तक मध्य प्रदेश से 2076 लोगों ने ही हज यात्रा के लिए आवेदन किए हैं। इनमें 1019 महिलाएं भी शामिल है।