Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
10-Dec-2020

नगरीय निकायों में आरक्षण होने के बाद राजधानी भोपाल में सियासत गरमा गई है । इस बार राजधानी भोपाल की सीट महापौर पद के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुई है । अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला को आरक्षण मिलने के साथ ही भाजपा की ओर से कृष्णा गौर का नाम सामने आ रहा है कृष्णा गौर गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी हैं तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से सबसे प्रबल दावेदारों में पूर्व महापौर विभा पटेल का नाम सामने निकल कर आ रहा है ‌। भाजपा विधायक कृष्णा गौर ने मीडिया से चर्चा करते हुए आरक्षण प्रक्रिया को बिल्कुल सही बताया हालांकि वह खुद के महापौर के चुनाव लड़ने के सवाल को टालती नजर आईं ।