Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
10-Dec-2020

कांग्रेस युवक कांग्रेस संगठन चुनाव के लिए गुरुवार को ऑनलाइन वोटिंग शुरू हो गई है, लेकिन इससे पहले ही प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार विधायक विपिन वानखेड़े ने मैदान छोड़ दिया है। वानखेड़े का कहना है कि उन्होंने यह निर्णय एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी के समर्थन में लिया है। अब इस पद के लिए मुकाबले में त्रिपाठी सहित 9 उम्मीदवार हैं। इससे पहले हर्षित गुरु और अंकित डोली नाम वापस ले चुके हैं। पहले दिन शाम 4 बजे तक भोपाल, ग्वालियर सहित 18 जिलों में ऑनलाइन वोटिंग होगी।