Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
09-Dec-2020

खाना छूने के कारण सजा-ए -मौत 1 खाना छूने के कारण सजा-ए -मौत मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक दलित युवक की पीट पीटकर हत्या का मामला सामने आया है. मामला छुआछूत का बताया जा रहा है. दलित युवक की गलती सिर्फ इतनी थी कि एक पार्टी में उसके खाने को हाथ लगा दिया था. इससे गुस्साए दो युवकों ने उसको मौत के घाट उतार दिया. 2 सांसद प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर आज भोपाल में व्यापारियों पर बिगड़ गयीं. उन्होंने ये तक कह दिया कि आप वोट देकर नेताओं को खरीद नहीं लेते. विकास कार्य करना जन प्रतिनिधियों की ज़िम्मेदारी है लेकिन आप लोग भी सचेत हो जाइए.उनकी बात सुनकर व्यापारी भी भौंचक रह गए. 3 मैराथन कॉन्फ्रेंस में CM शिवराज की फटकार भोपाल में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) ने कलेक्टर-कमिश्नर आईजी-एसपी के साथ मैराथन वीडियो कांफ्रेंस की. इस दौरान अच्छा काम करने वाले अफसरों और उनके ज़िलों की तारीफ की गयी. लेकिन काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों (Officers) को सबके सामने ही फटकार लगायी. मुख्यमंत्री ने उन्हें भविष्य के लिए हिदायत भी दे दी कि वो अपना रवैया सुधार लें. 4 महापौर पद का आरक्षण आज भोपाल में प्रदेश के 16 नगर निगमों में महापौर 99 नगर पालिका और 292 नगर परिषदों के अध्यक्ष पद के आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हुई. महापौर पद के लिए आरक्षण का काम पूरा हो गया है. भोपाल महापौर का पद पिछड़ा वर्ग की महिला प्रत्याशी के लिए आरक्षित कर दिया गया है. 5 हिस्ट्रीशीटर याकूब के 3 मंजिला मकान पर चला बुलडोजर गुंडा विरोधी अभियान के तहत बुधवार सुबह दो स्थानों पर कार्रवाई की गई। पहली कार्रवाई छत्रीबाग क्षेत्र में याकूब उर्फ काला के अवैध मकान को तोड़ने की गई। वहीं, दूसरी कार्रवाई हिस्ट्रीशीटर नरेंद्र जाट के मल्हारगंज क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण को ढहाने की की गई। 6 सास-बहू ने काटा एक-दूसरे का गला जबलपुर में नुनसर के जरोंद गांव में बुधवार को रिश्तों का कत्लेआम कर दिया गया। यहां सास-बहू के झगड़े में जमकर हथियार चले। दोनों ने एक-दूसरे का गला काटा। इसमें बेटा भी चपेट में आ गया। दिल दहला देने वाली इस वारदात में सास की मौत हो गई, जबकि बेटा और बहू गंभीर रूप से घायल हो गए। 7 भय्यू महाराज केस में बड़ी गवाही भय्यू महाराज की आत्महत्या के मामले में उनकी बहन अनुराधा के बयान दर्ज कराए हैं। बयान का प्रति परीक्षण किया जा रहा है। सेशन कोर्ट में भय्यू महाराज की बहन अनुराधा ने कहा कि महाराज की आत्महत्या के बाद उन्हें किसी पर शक नहीं है, उन्हें कुछ बीमारियां हैं जिसके चलते वे कई बातें याद नहीं रख पाती । महाराज की कितनी संपत्ति है कहां-कहां है, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है । 8 मध्यप्रदेश में गर्म हुआ दिसंबर राजधानी में बीती रात यानी मंगलवार-बुधवार को रात का पारा दिसंबर में सबसे ज्यादा रहा। बीते 10 दिन की बात की जाए तो कल की रात का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री पर पहुंच गया। इससे पहले यह 14 डिग्री तक एक बार गया था। हालांकि, एक दिन पहले इसमें गिरावट दर्ज की गई थी और यह 14 डिग्री के नीचे आ गया था। 9 सरकार को चेतावनी कोरोना काल से बंद पड़े प्राइवेट स्कूलों को लेकर संचालकों ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है। उन्होंने स्कूल नहीं खोलने पर ऑनलाइन क्लासेस भी बंद करने की चेतावनी दी है। इसके लिए सामूहिक घोषणा करते हुए कहा कि सरकार को पांच दिन की मोहलत दी जा रही है। यदि वह स्कूल नहीं खोलने देती तो 14 दिसंबर को मुख्यमंत्री के निवास का घेराव किया जाएगा।