Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
09-Dec-2020

भोपाल (Bhopal) की सांसद प्रज्ञा ठाकुर (Pragya thakur) आज भोपाल में व्यापारियों पर बिगड़ गयीं. उन्होंने ये तक कह दिया कि आप वोट देकर नेताओं को खरीद नहीं लेते. विकास कार्य करना जन प्रतिनिधियों की ज़िम्मेदारी है लेकिन आप लोग भी सचेत हो जाइए.उनकी बात सुनकर व्यापारी भी भौंचक रह गए.प्रज्ञा ठाकुर भोपाल के न्यू मार्केट इलाके में नए आवासीय परिसर के भूमिपूजन के कार्यक्रम में पहुंची थीं. इस कार्यक्रम में मंच पर जब वो संबोधन करने पहुंची तो उन्होंने कार्यक्रम में आए व्यापारियों को खरी-खरी सुना दी. उन्होंने कहा आप लोग वोट देकर हमको खरीद नहीं लेते.विकास करना जनप्रतिनिधियों का दायित्व है. लेकिन आप लोग भी सचेत हो जाएं. आप लोग जागरूक नहीं हैं. आपके जागृत नहीं होने के कारण भू-माफिया हावी हो गए है. आपके जागृत नहीं होने की वजह से ही विकास नहीं हो पाता.