इस बार राजधानी भोपाल से अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला महापौर का चुनाव लड़ेगी । बुधवार को हुए नगरीय निकाय के आरक्षण में यह बात सामने आई है । इस बार आरक्षण प्रक्रिया के तहत भोपाल नगर निगम में महापौर पद के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला को आरक्षण दिया गया है । इसे लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अब अपने अपने प्रत्याशियों को लेकर मंथन करना शुरू कर दिया है । क्योंकि राजधानी भोपाल के महापौर पद के प्रत्याशी से अन्य नगर निगमों पर भी काफी प्रभाव पड़ता है । इसलिए इस सीट को भाजपा और कांग्रेस के दोनों जिला अध्यक्षों ने इस सीट पर जिताऊ प्रत्याशी उतारने की बात कही है । वही एक बार फिर आप यह कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा की ओर से एक बार फिर कृष्णा गौर को भाजपा अपना प्रत्याशी बना सकती है कृष्णा गौर वर्तमान में गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं तो वही ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस एक बार फिर विभा पटेल पर दाव लगा सकती है ।