Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
09-Dec-2020

बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस नेता गोविंद गोयल ने सस्ते दाम पर आलू प्याज बेचे । उन्होंने रोशनपुरा स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के सामने स्टॉल लगाकर गरीबों को 20 ‌ रुपए किलो आलू और प्याज बेच कर सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया । साथ ही इस दौरान उन्होंने केक काटकर सोनिया गांधी के दीर्घायु होने की कामना की । गोविंद गोयल ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि आज महंगाई से आम जनता त्रस्त है । और रोजाना उपयोग में आने वाली आलू प्याज की कीमत आसमान छू रहे हैं इसलिए उन्होंने सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर सस्ते दामों पर आलू प्याज बेच कर गरीब जनता की सेवा करने का संकल्प लिया । और भाजपा सरकार को आईना दिखाया ।