Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
09-Dec-2020

बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस की बैठक में नायक की भूमिका में नजर आए उऩ्होने दो टूक शब्दों में अधिकारियों को कहा कि यह कांफ्रेंस कोई कर्मकांड नहीं है। शासन की सुविधाओं का लाभ हर हाल में नागरिकों को मिलना चाहिए। यह पिछली सरकार नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फोकस एजेंडे पर काम करना है। रूटीन गवर्नेंस प्रभावित न हो, रोजमर्रा के काम ना रुकें। लोग परेशान ना हों। हर विभाग के काम जैसे चल रहे हैं, वैसे ही चलना चाहिए। आप कुर्सी पर बैठे हैं। टेबिल के उस पर के व्यक्ति के बारे में सोचिए। आप यह समझें कि आपके हाथ में आवेदन होता है तो कैसा होता? कई बार काम करने के लिए तरीके निकालने पड़ते हैं। आप की जिम्मेदारी शासन की योजनाओं को जमीन पर उतराने की है। इस काम काे प्राथमिकता से पूरा करना होगा।