Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
09-Dec-2020

1 भाजपा के संकट मोचन कहे जाने वाले शिवराज सरकार में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का आज पश्चिम बंगाल दौरे का दूसरा दिन है आज बुधवार को मिश्र आसनोल और बोलपुर में ग्रह संपर्क अभियान से पहले टैंक रोड दुर्गापुर मैं नुक्कड़ पर चाय के साथ कार्यकर्ता के साथ चर्चा की 2 कृषि कानून के विरोध में मंगलवार को भारत बंद के आह्वान का असर राजधानी में नहीं दिखाई दिया। पुलिस और प्रशासन ने राजधानी की बाहरी सीमाओं जैसे रायसेन रोड, विदिशा रोड और 11 मील बायपास पर चैकिंग प्वाइंट बनाए थे। यहां शहर में आने वाले वाहनों की चैकिंग की गई और किसानों को शहर में दाखिल होने से रोका गया। हालांकि आसपास के किसान 12 से ज्यादा ट्रेक्टर-ट्राली से सीएम हाउस का घेराव करने पहुंचे तो पुलिस ने चूनाभट्टी स्थित काली मंदिर चैराहे पर ही रोक दिया। 3 भारत सरकार के आयुष विभाग द्वारा आयुर्वेद के सर्जरी विशेषज्ञों को 58 तरह की सर्जरी का अधिकार देने के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) ने देशभर में 11 दिसंबर को बंद का ऐलान किया है। भोपाल में भी इस आंदोलन के समर्थन में निजी अस्पतालों में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ओपीडी में इलाज नहीं मिलेगा। ओपीडी में सिर्फ इमरजेंसी मरीजों, कोविड मरीजों के इलाज और प्रसव की सुविधा उपलब्ध रहेगी। 4 यह सत्र जीरो ईयर यानी शून्य वर्ष घोषित नहीं होगा। सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक की सालाना परीक्षाएं भी नहीं होंगी। प्रोजेक्ट के आधार पर बच्चों को अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा। मिडिल स्कूल भी खोले जा सकते हैं। यह बात स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार एवं विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी ने मंगलवार को निजी स्कूल संचालकों की बैठक में कहीं। 5 भोपाल में बुधवार सुबह कोलार रोड पर निमार्ण कार्य के दौरान पानी की पाइपलाइन फट गई। यहां पर कोलार के साथ ही केरवा की पाइपलाइन जाती है। सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई। हालांकि इसका पता नहीं चल पाया कि कौन सी लाइन टूटी है। अगर कोलार पाइपलाइन टूटती है, तो आधे शहर को परेशानी होगी, जबकि केरवा की लाइन होने के कारण सिर्फ कोलार में ही परेशानी बढ़ेगी। 6 फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री दो दिवसीय ‘वर्चुअल फिक्की ग्लोबल स्पोर्ट्स समिट पहली बार वेबिनार के माध्यम से खेल एवं फिटनेस प्रदर्शनी आयोजित की गई। साथ ही फिक्की द्वारा भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों के लिए खेल पुरस्कार भी दिया गया। मध्यप्रदेश को बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोटिंग स्पोर्टस अवार्ड मिला है। मप्र की खेलमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश राज्य वर्तमान में खेलों में चेंज मेकर बनकर उभरा है। 7 मध्य प्रदेश में अब कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या दो लाख के ऊपर हो गई है। मंगलवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब 200664 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 3358 मरीजों की मौत इस बीमारी से मार्च से अब तक हुई है। संक्रमितों में 1.54 फीसद की मौत हुई है। हालांकि, मौत की दर लगातार कम हो रही है। सिर्फ नवंबर के आंकड़ों को लें तो मौत की दर एक फीसद के करीब रही है। इंदौर में 40539 और भोपाल में 30871 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में अभी तक 2,17,302 मरीज मिल चुके हैं।