Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
08-Dec-2020

कलेक्टर की डांट से बीमार हुए CMHO 1 इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह की डांट से सीएमएचओ डॉक्टर प्रवीण जड़िया बीमार पड़ गए. वो मीटिंग से रोते हुए बाहर निकले. उन्हें साथी डॉक्टरों ने निजी अस्पताल तक पहुंचाया. वहां चैकअप के बाद डॉ जड़िया घर पहुंचे और फिर वे 5 दिन के अवकाश पर चले गए. 2 विरोधी दलों पर बरसे CM शिवराज एम शिवराज ने हैदराबाद में पत्रकार वार्ता की जिसमें उन्होंने कांग्रेस और विरोधी दलों पर जमकर निशाना साधा। सीएम शिवराज ने कहा किकांग्रेस और विरोधी दलों के ये नेता किसानों को नाम पर खुद को राजनीतिक रूप से फिर से जीवित करने का प्रयास कर रहे हैं। 3 इमोशनली ब्लैकमेल करना एक सिपाही को पड़ा भारी छुट्टी के लिए अफसरों को इमोशनली ब्लैकमेल करना एक सिपाही को भारी पड़ गया। अफसर ने उसे लाइन अटैच कर दिया है। अकसर छुट्टी पर रहने वाले ट्रैफिक पुलिस भोपाल के एक सिपाही ने फिर छुट्टी के लिए आवेदन लिखा। यह तक कह दिया कि सगे साले की शादी है। पत्नी नहीं आने पर परिणाम भुगतने की धमकी दे रही है। यह पढ़ते एएसपी का पारा चढ़ गया। उन्होंने उसे लाइन अटैच कर दिया। बीते 11 महीने में वह 55 छुट्टी ले चुका था। 4 धान को खपाने की फिराक में थे एसडीएम ने मझौली में दो व्यापारियों के गोदामों पर छापा मारा। दोनों ही गोदामों में 2100 बोरी धान जब्त हुई। अधिकारियों ने दोनों गोदामों को सील कर दिया है। व्यापारी धान के संबंध में दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। आशंका है कि ये किसानों से औने-पौने कीमत पर या दूसरे राज्यों से सस्ते में धान खरीद कर स्टोर किया है। ये मिलीभगत कर इस धान को समर्थन मूल्य पर बेचने वाले थे, लेकिन प्रशासन ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। 5 सीधे जनता ही चुनेगी मेयर और नगर पालिका अध्यक्ष मध्यप्रदेश में अब सीधे जनता ही मेयर और नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव करेगी। शिवराज कैबिनेट ने एक साल पहले कमलनाथ सरकार के वक्त लिए गए फैसले को पलट दिया है। शिवराज सरकार चाहती है कि जनता ही चुने, इससे विकास तेजी से होता है। 6 ग्वालियर में 15 लोग हिरासत में मंगलवार को किसानों के भारत बंद के मद्देनजर मध्य प्रदेश में हाई अलर्ट होने के कारण ज्यादा असर नहीं दिखा। कुछ छुटपुट जगहों पर बहसबाजी को छोड़ दें, तो प्रदेश में बाजार और दुकानें समय पर खुली और कारोबार भी हुआ। ट्रैफिक भी सामान्य रूप से चलता रहा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, सिर्फ ग्वालियर में ही 15 लोगों को हिरासत में लिया गया। यहां आप कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बंगले का घेराव करने पहुंचे थे। 7 भोपाल में जाम रहा ट्रैफिक भोपाल में प्रदर्शन के कारण बोर्ड ऑफिस समेत कुछ जगह कुछ देर के लिए ट्रैफिक बाधित रहा। इंदौर में भी पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा बाइक रैली निकालकर छावनी मंडी गए पहुंचे। डबरा में कांग्रेसियों ने पीएम मोदी का पुतला फूंका। विदिशा में भाजपा-कांग्रेस राष्ट्रव्यापी बंद को लेकर आमने-सामने हो गई। कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में की बाजार बंद की अपील। 8 बाजार खुलवाने सड़कों पर उतरी भाजपा वहीं, भाजपा बाजार खुलवाने सड़कों पर उतरी। जबलपुर में बंद कराने निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका दिया था। उन्होंने कृषि उपजमंडी में प्रदर्शन भी किया। 9 टीम वीडी का ऐलान जल्द भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में नियुक्तियों को लेकर इंतजार अब खत्म होता दिख रहा है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा नए पदाधिकारियों की सूची लेकर दिल्ली गए थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार सुबह भोपाल वापस आ गए हैं। 10 दिग्विजय सिंह ने दिया किसानों को समर्थन नए कृषि कानून के विरोध में मंगलवार को भारत बंद के समर्थन में कांग्रेसी सड़क पर उतरे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने छावनी अनाज मंडी पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। करीब दो घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के दौरान सवा घंटे सिंह मंडी में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये सूट बूट वाली सरकार बिना किसी चर्चा के इस काले कानून को लेकर आई है।