राज्य
किसानों द्वारा तीनों कृषि बिलों को वापस लिए जाने के विरोध में मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया गया था । जिसके समर्थन में भोपाल के कोलार क्षैत्र में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने किसानोंके साथ बिलों को विरोध प्रदर्शन किया । इस दौरान राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राज ने कहा कि प्रदेश के किसान भी कृषि बिलों से दुखी है और जब तक यह कानून वापस नहीं लिया जाता और कृषि मंत्री खुद यहां आकर उनसे बात नही करते यह विरोध जारी रहेगा ।