Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
08-Dec-2020

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता आयोजित कर किसानों के भारत बंद आंदोलन को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला । उन्होंने बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस ने किसानों की आड़ में रहकर उन्हें बरगलाने का काम किया लेकिन कांग्रेस की चाल सफल नहीं हो सकी और उनके आंदोलन में कोई किसान नहीं पहुंचा । विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि सभी यही कांग्रेस इस तरह के कानून का समर्थन किया करती थी और आज कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए विरोध में उनका मुखिया ही नजर नहीं आए ।