Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
08-Dec-2020

किसानों द्वारा कृषि कानून के विरोध में मंगलवार को बुलाए गए भारत बंद का भेल के मार्केट में कोई असर देखने को नहीं मिला । यहां रोजाना की तरह बाजार खुले रहे । भेल व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष एवं फेडरेशन ऑफ टेंट एसोसिएशन मध्य प्रदेश के महामंत्री रामबाबू शर्मा ने बताया कि बीएचईएल में करीब 16 बड़े मार्केट हैं । जो लोक डाउन से लेकर अब तक आर्थिक मंदी से जूझ रहे हैं । और इन्हें 2 जून की रोटी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है । इसलिए इस समय किसी भी दल , पार्टी या संघ द्वारा बुलाए गए बंद में समर्थन करने का तो सवाल ही खड़ा नहीं होता ।