Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
08-Dec-2020

काले कानून को वापस लेने के विरोध में किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के दौरान मंगलवार को सिख समाज के लोग बोर्ड ऑफिस चौराहे पर जा पहुंचे । जहां उनके द्वारा आसपास की दुकानों को बंद कराए जाने को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में तीखी नोकझोंक हो गई । सिख समाज के लोगों ने कहा कि वह लोगों से आग्रह कर स्वयं के द्वारा दुकान बंद करने की अपील कर रहे थे लेकिन पुलिस द्वारा उन पर जबरदस्ती दुकान बंद कराए जाने का आरोप लगाया जा रहा है । जिसे लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई ।