Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
08-Dec-2020

किसानों द्वारा तीनों कृषि बिलों को वापस लिए जाने के विरोध में मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया गया था । जिसके समर्थन में भोपाल ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा परिवहन सेवाओं को पूरी तरह बंद रखा गया। हालांकि इस दौरान कुछ परिवहन सड़कों पर दौड़ते भी नजर आए । जिन्हें एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कोकता नगर ट्रांसपोर्ट पर रोक कर किसानों के समर्थन में एक दिन चक्का जाम में शामिल होने की अपील की । ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र पाल सिंह गिल ने बताया कि उनके द्वारा किसानों के समर्थन में शांतिपूर्ण तरीके से परिवहन सेवाओं को बंद रखा गया है ।