Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
08-Dec-2020

कोरोना महामारी के कारण सरकार के खाली खजाने को भरने के लिए 13 स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स वसूलने की तैयारी है। पीडब्ल्यूडी के इस प्रस्ताव पर 8 दिसंबर को सुबह 11 बजे होने वाली कैबिनेट की बैठक में चर्चा होगी। प्रस्ताव में कहा गया है कि इन सड़कों से जो टैक्स वसूली होगी, वह राजमार्ग निधि में जमा की जाएगी और रखरखाव के लिए इसका उपयोग किया जाएगा। कैबिनेट बैठक में कुल 21 प्रस्तावों पर चर्चा हाेगी। मुख्य रूप से पुलिस के महानिदेशक के दो अस्थाई पद और भोपाल-इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए जमीनअधिग्रहण के नए प्रावधानों के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बाला बच्चन मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हो सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बच्चन का नाम आगे बढ़ाकर आदिवासी कार्ड खेला है। इस बीच कुछ युवा विधायकों ने पूर्व मंत्री उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाने के लिए हाई कमान को पत्र भेजे हैं। ऐसे में इस पद की रेस में शामिल पूर्व मंत्री डा.गोविंद सिंह और जीतू पटवारी लगभग बाहर होते दिखाई दे रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं के बीच बाला बच्चन के नाम पर सहमति बन गई है और हाईकमान ने भी उस पर अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 28 दिसंबर से शुरू होगा। इससे पहले कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष की औपचारिक घोषणा कर देगी। बता दें कि कमलनाथ के करीबी बाला बच्चन वर्ष 2013 से 2018 तक कांग्रेस विधायक दल के उपनेता की भूमिका निभा चुके हैं। पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही युवती से दुष्कर्म के आरोपी आरक्षक अजय अस्तेय को बचाने के लिए षड़यंत्र रचने में उसके दो आरक्षक साथियों तबरेज व घनश्याम और रिश्तेदार बलराम सूर्यवंशी के अलावा जिला अस्पताल का कर्मचारी (स्वीपर) जगदीश उर्फ जग्गा भी शामिल था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मुख्य आरोपी अजय पहले से जेल में है। शिवराज सरकार ने प्रदेश में बाबूओं की नियुक्ति के नियम और प्रक्रिय को नए सिरे से बनाने जा रही है। इसमें तय होगा कि किस पद के लिए क्या योग्यताएं होना चाहिए और क्या प्रक्रिया अपनाई जाना चाहिए। सरकार ने नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (एनवीडीए) के उपाध्यक्ष आईसीपी केसरी की अध्यक्षता में 4 आईएएस अफसरों की कमेटी का गठन किया है। कमेटी में सामान्य प्रशासन विभाग की प्रमुख सचिव दीप्ति गौड मुखर्जी, नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त निकुंज श्रीवास्तव, उद्योग विभाग के सचिव जॉन किंग्सली तथा प्रशासन अकादमी में ओएसडी रूही खान को सदस्य बनाया गया है। यह कमेटी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए बनाए गए 20:50 के फार्मूले के लिए नए सिरे से नियम भी बनाएगी। भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह को दमोह विधानसभा के आगानी उप चुनाव के लिए प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है। इसकी अधिकारिक घोषणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने की। गौरतलब है कि दमोह के कांग्रेस विधायक रहे राहुल सिंह लोधी ने उप चुनाव की वोटिंग से 8 दिन पहले पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को सुबह इस्तीफा सौंपा और इसके 1 घंटे बाद ही भाजपा में शामिल हो गए थे। आदिवासी बाहुल्य इलाके वाले शहडोल जिले में सरकारी स्वास्थ्य और पोषण आहार वितरण की सेवाएं पूरी तरह चरमराई हुई है। 16 मासूम बच्चों की लगातार मौतों के बाद स्वास्थ्य मंत्री ओर भोपाल के अफसरों की टीम पहुंच गई है, लेकिन मौत के असल कारणों को छुपाया जा रहा है। जिले में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वहां 16314 बच्चे कुपोषण की चपेट में हैं। इसमें से 1328 बच्चे गंभीर और 15 हजार सामान्य कुपोषित हैं। कांग्रेस और विरोधी दलों के शरद पंवार जैसे जो नेता एक समय पर एपीएमसी मॉडल एक्ट की मांग कर रहे थे, आज उन्होंने कृषि कानूनों के विरोध में जमीन सिर पर उठा ली है। उनका ये यू टर्न पाखंड नहीं है क्या? धोखा, फरेब, बेईमानी और सस्ती राजनीति नहीं है क्या? कांग्रेस और विरोधी दलों के ये नेता किसानों को नाम पर खुद को राजनीतिक रूप से फिर से जीवित करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए सोनिया गांधी और शरद पंवार जैसे नेताओं को देश की जनता को जवाब देना होगा। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सोमवार को हैदराबाद में पत्रकार वार्ता में कही। भोपाल में अगला महापौर ओबीसी वर्ग से होना तय है। इसमें भी प्रबल संभावना है कि यह पद महिला के लिए आरक्षित हाे। इंदाैर का महापाैर पद सामान्य हाेगा। बुधवार काे निकायाें के महापाैर व अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण में स्थिति साफ हाे जाएगी। एससी-एसटी के लिए आरक्षण के बाद 25 प्रतिशत नगर निगम ओबीसी के लिए आरक्षित की जाती है। भोपाल लगातार तीन बार अनारक्षित रह चुका है, चार बार के चक्र में कम से कम एक बार आरक्षित होना जरूरी है। इसलिए इस बार भोपाल ओबीसी वर्ग में जाना तय है। इसमें भी यदि काेई तकनीकी पेंच नहींं फंसा ताे ओबीसी महिला के लिए यह पद आरक्षित हाेगा। दिसंबर का पहला सप्ताह बीत चुका और ठंड लय में नहीं आई है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 30.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 14.7 डिग्री रहा। अब तक सिर्फ एक बार ही न्यूनतम तापमान निम्नतम स्तर 11.2 डिग्री तक गया है। 10 सालों में दिसंबर हमेशा काफी सर्द रहा है। न्यूनतम पारा 6 डिग्री तक गया है। इस बार 1 से 6 दिसंबर तक एक भी दिन न्यूनतम पारा 12 डिग्री से नीचे नहीं गया है। सोन-नर्मदा और इससे सटे ताप्ती लीनियामेंट जोन (सोनाटा) में भविष्य में भूकंप का नया सक्रिय जोन बनने की आशंका खड़ी हो गई है। सिवनी और आसपास पिछले दो महीनों में 10 बार भूकंपीय घटनाएं दर्ज हुई हैं। इससे पहले इसी साल फरवरी, जून और जुलाई में भी एक-एक भूकंपीय गतिविधि दर्ज हुई थी। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन मौसम विज्ञान विभाग के राष्ट्रीय भूकंप केंद्र और खनिज मंत्रालय के अधीन काम करने वाले जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया दोनों ने नर्मदा भ्रंश (रिफ्ट) घाटी में भूगर्भीय घटनाओं की माइक्रोलेबल पर निगरानी तेज कर दी है। जीएसआई के वरिष्ठ भू-वैज्ञानिक मोहम्मद शब्बीर पठान कहते हैं, सिवनी की घटनाओं का एकदम सटीक कारण तो अभी नहीं पता। लेकिन हमारा अनुमान है कि इंडियन प्लेट के उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने से यहां मौजूद दरारों के बीच दबाव (प्रेशर) बढ़ रहा है। कोरोना का प्रभाव जॉब प्लेसमेंट पर भी पड़ा है। इस बार मैनिट में माइक्रोसॉफ्ट, लुईस, सर्विस नाऊ, जमेटो, फ्लिपकार्ट, सेमसंग, नोकिया जैसी कंपनियां प्लेसमेंट के लिए नहीं आई हैं। वहीं 1200 में से 222 स्टूडेंट्स ही कंपनियों में प्लेसमेंट हो पाए हैं। इसमें पीपीओ (प्री-प्लेसमेंट ऑफर) पर प्लेस्ड स्टूडेंट भी शामिल हैं। इस बार अब तक अधिकतम 27 लाख सालाना पैकेज रहा है। जबकि पिछले साल का अधिकतम पैकेज 47 लाख था। वहीं जो कंपनियां पिछले साल तक 10 छात्र को जॉब ऑफर करती थीं, वह इस बार 2 से 3 छात्र को ही चयन कर रहीं हैं।