शिवराज सरकार हुई सख्त....कल आंदोलकारियों की खैर नहीं कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली में डटे किसान संगठनों के आह्वान पर एमपी में कांग्रेस ने बंद का समर्थन किया है. बीजेपी सरकार ने चेतावनी दे दी है कि अगर बंद के लिए किसी ने जबरदस्ती या हिंसा की तो उसकी खैर नहीं. स्टेडियम में बैठकर लिखना पड़ा कोरोना पर निबंध ग्वालियर जिले में बिना फेस मास्क घूमने वालों के खिलाफ पुलिस की एक अनोखी सख्ती देखने को मिली. यहां बिना फेस मास्क शहर में घूमते पाए गए 18 लोगों को पकड़कर रूप सिंह स्टेडियम में बने ओपेन जेल में लाया गया और कोरोना पर निबंध लिखवाया गया. बाला बच्चन हो सकते है नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बाला बच्चन मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हो सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बच्चन का नाम आगे बढ़ाकर आदिवासी कार्ड खेला है। इस बीच कुछ युवा विधायकों ने पूर्व मंत्री उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाने के लिए हाई कमान को पत्र भेजे हैं। बीजेपी जारी कर सकती है प्रदेश कार्यकारिणी की सूची बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी की सूची लेकर दिल्ली रवाना हुए हैं। वहीं संभावना जताई जा रही है कि आज देर रात या फिर कल सुबह तक बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी हो सकती है। डायबिटीज के हजारों मरीजों को दे दी 'गलत' दवा जबलपुर के सरकारी अस्पताल में डायबिटीज के मरीजों की जान के साथ बड़ा खिलवाड़ किया गया. विक्टोरिया जिला अस्पताल में डायबिटीज के मरीजों को अमानक टेबलेट बांट दी गयी थी. इस बात का खुलासा तब हुआ जब भोपाल की राज्य स्तरीय प्रयोगशाला से दवाओं की जांच रिपोर्ट आई. पशुपतिनाथ मंदिर का 3700 किलो का महाघंटा मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर को ख्याति उपलब्ध कराने के लिए सामाजिक संस्था ने 3700 किलो का महाघंटा बनवा लिया है। शिवरात्रि से पहले महाघंटा को मंदसौर लाने का निर्णय कर लिया है। जबलपुर में 2 युवक हुए एसिड अटैक के शिकार जबलपुर के पनागर क्षेत्र में एसिड अटैक की सनसनीखेज़ घटना सामने आयी है.लेकिन इस बार इस जुल्म की शिकार कोई युवती नहीं बल्कि दो युवक हुए. दोनों युवकों की हालत स्थिर बनी हुई है. आरोपी सगे बाप-बेटे हैं जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बसों का संचालन बंद करने का मन बसों के संचालन में कोरोना संक्रमण के प्रकोप का असर अब तक दिख रहा है। शादियों के सीजन पर भी बसों में लोग उम्मीद से कम ही सफर कर रहे हैं। लगातार घाटे से जूझ रहे अब बस संचालक जल्द ही प्रदेश भर में बसों का संचालन बंद करने का मन बना चुके हैं।