राज्य
मंगलवार को किसानों के भारत बंद के आह्वान को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का समर्थन मिला है । दिग्विजय सिंह ने देश भर के किसानों के समर्थन में डॉक्टर वकील कर्मचारी से लेकर अन्य वर्ग के लोगों से इस बंद में समर्थन देने की अपील की है । इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाते हुए कहा कि वह इन तीनों काले कानूनों को जल्द से जल्द वापस ले । अन्यथा देश में स्थिति और बिगड़ सकती है ।