राज्य
किसानों द्वारा मंगलवार को किए जा रहे भारत बंद आंदोलन को मध्य प्रदेश ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का भी समर्थन मिला है । भोपाल ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष जितेंद्र पाल सिंह गिल ने बयान देते हुए कहा कि किसानों के साथ पूर्व मध्य प्रदेश का ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन साथ खड़ा है और उनके भारत बंद के आंदोलन में एसोसिएशन की ओर से परिवहन की सेवाएं पूरी तरह से बंद रखी जाएंगी । साथ ही उन्होंने सभी लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि किसान आंदोलन के दौरान सरकार और किसानों के बीच जो बात चल रही है उसमें सभी लोगों को भाषा पर संयम रखते हुए बयान देना चाहिए । जिससे कि मांगों का शीघ्र निराकरण हो सके और किसानों का भला हो सके ।