Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
07-Dec-2020

कृषि कानूनों के खिलाफ 8 दिसंबर को होने वाले भारत बंद से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े भारतीय किसान संघ ने दूरी बना ली है. भारतीय किसान संघ का कहना है कि उन्होंने इस भारत बंद से दूरी इसलिए बनाई है, क्योंकि इसमें राजनैतिक पार्टियां जुड़ गई हैं. गौरतलब है कि किसान 8 दिसंबर को भारत बंद पर अड़ गए हैं. 9 दिसंबर को सरकार और किसानों के बीच छठे दौर की बातचीत तय है. दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसान नेताओं ने ऐलान किया कि कल सुबह से दोपहर 3 बजे तक पूरे देश में चक्का जाम किया जाएगा. इस दौरान दूध और सब्जी की सप्लाई भी बंद करने की चेतावनी दी गई है.