राज्य
मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने शहडोल में नवजात बच्चों की मौत पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है। चौधरी के मुताबिक बच्चों के इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई थी।स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा। 20 बेड का और SNCU बनाया जाएगा। भोपाल से तीन सीनियर पीडियाट्रिक डॉक्टर्स को भेजा जाएगा। साथ ही एम्स के अनुभवी डॉक्टर्स से भी चर्चा की जाएगी।