Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
05-Dec-2020

1 मप्र की ओर बढ़ा किसान आंदोलन, हजारों किसान दिल्ली रवाना ग्वालियर और मुरैना जिले के हजारों किसान दिल्ली में हो रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो चुके हैं. डबरा और भितरवार इलाके से दो दिन पहले लगभग 2500 किसान दिल्ली कूच कर चुके हैं. शनिवार देर शाम भी एक किसानों के जत्थे ने ग्वालियर और मुरैना से दिल्ली की ओर कूच किया . ऐसे में समझा जा सकता है कि अब यह आंदोलन मध्य प्रदेश की तरफ भी बढ़ रहा है. 2 स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में ओवल ऑल मप्र नंबर 1 बने - मुख्यमंत्री राजधानी के मिंटो हाॅल में CM शिवराज सिंह चौहान ने स्वच्छता के क्षेत्र में देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भोपाल नगर निगम और उज्जैन नगर निगम को स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित किया। साथ ही, स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में अच्छा परिणाम देने वाले 25 हजार से कम जनसंख्या वाले शहर की श्रेणी में नगरीय निकायों को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता सर्वेक्षण- 2021 को लेकर भोपाल नगर निगम का स्वच्छता थीम सांग लांच किया। 3 प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर मूल्यांकन होगा स्कूल शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने कहा है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण पहली से आठवीं तक के स्कूल 31 मार्च तक बंद रहेंगे लेकिन माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधीन आने वाले सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पांचवीं और आठवीं के विद्यार्थियों का प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर मूल्यांकन होगा। यह एक तरह से परीक्षा ही होगी। 4 सिंहस्थ के लिए आरक्षित एक हेक्टेयर जमीन पर ही बसा दी कॉलोनी उज्जैन में भू-माफिया तेजी से सक्रिय हैं। जब तक जिम्मेदारों को पता चलता है, तब तक कई हेक्टेयर भूमि पर अवैध कॉलोनियां बस जाती हैं। शनिवार को ऐसा ही मामला सामने आया। यहां फ़र्ज़ी कॉलोनाइजर ने सिंहस्थ महाकुंभ के लिए आरक्षित 1.150 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा कर प्लॉट काट दिए। यही नहीं, यहां 40 से ज्यादा मकान भी बना दिए गए। अब आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 5 भोपाल में खूनी संघर्ष रास्ते नहीं देने के विवाद पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इससे भड़के छह से अधिक युवकों ने दुकान में घुसकर मारपीट कर दी। पलटवार करते हुए कर्मचारियों ने एक को पकड़ लिया, उसके बाद उन्होंने उसकी लाठी-डंडों से जमकर धुनाई कर दी। साथी को छुड़ाने के लिए आरोपियों ने सरेराह चाकू लहराए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। 6 आरक्षक तीन साल तक करता रहा दुष्कर्म खाकी को शर्मसार करने वाली खबर आई है। एक आरक्षक युवती को शादी का सब्जबाग दिखाकर तीन साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। शादी करने से जब वह मुकर गया तो युवती ने भी आरक्षक के खिलाफ शुक्रवार की देररात दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरक्षक को रात में ही गिरफ्त में ले लिया। 7 ईदगाह हिल्स बनेगी गुरुनानक टेकरी ! मध्य प्रदेश में मुस्लिम शहरों का नाम बदलने को लेकर कवायद तेज हो गई है। इस मामले को लेकर एक बार फिर से प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने दोहराया कि ईदगाह हिल्स का नाम बदलकर गुरुनानक टेकरी रखा जाए। रामेश्वर शर्मा जोर देते हुए कहा कि टेकरी के नाम में बदलाव को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान से चर्चा करुंगा। 8 मिलावटी मसाले की फ्रैक्ट्री जमींदोज सीएम शिवराज सिंह चौहान के आदेश पर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने गुना में मिलावट खोरों और माफियाओं पर कार्रवाई तेज कर दी है। गुना में मिलावटी मसाला बेचने वाली फैक्ट्री को सील कराने के बाद कलेक्टर ने शनिवार को एसडीएम अंकिता जैन के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम को भिजवाकर उस सील फैक्ट्री को जेसीबी से जमींदोज कर दिया। 9 चोरी के आरोप में मजदूर की बर्बरता से पिटाई मध्य प्रदेश के इंदौर में एक मजदूर पर डीजल चोरी का आरोप लगाते हुए बर्बरता के साथ मारपीट की गई। इंसानियत को शर्मसार करता मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बेटमा थाना की पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं एक आरोपी पर एनएसए की कार्रवाई की गई है।