Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
05-Dec-2020

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के तहत राजधानी भोपाल के मिंटो हॉल में राज्य स्वच्छता सेवा सम्मान का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता सर्वेक्षण में विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल आने वाले प्रदेश के इंदौर, भोपाल, उज्जैन, सागर, जबलपुर, छिंदवाड़ा सहित कई नगरीय निकायों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 'स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की उपलब्धियों के लिए मैं मुख्य रूप से सभी सफाई कर्मियों को बधाई देता हूँ तथा उनका अभिनंदन करता हूँ।' परिवेश को स्वच्छ रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें स्वच्छता सर्वे-2021 के लिए और ताकत से जुटना है, जिससे 2020 के रिकॉर्ड को तोड़ा जा सके। कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, विभाग के राज्य मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया, सांसद सुश्री प्रज्ञा ठाकुर, इंदौर की महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, विभाग के प्रमुख सचिव नीतेश व्यास आदि उपस्थित थे।