राज्य
राजधानी भोपाल के ईदगाह हिल्स के नाम को बदलने को लेकर सियासत तेज हो गई है । शनिवार को प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा अयोध्या रवाना होने के पहले राजधानी स्थित गुरु नानक साहिब टेकरी स्थित गुरुद्वारा पहुंचे । जहां उन्होंने ईदगाह हिल्स के नाम को बदलने को लेकर एक बार फिर बयान दिया । उनके इस बयान को लेकर कांग्रेस नेत्री एवं वकील शबिस्ता जकी ने पलटवार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी नाम बदलने की सियासत की जगह धरातल पर काम करे तो ज्यादा अच्छा होगा ।