राज्य
शनिवार को प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा गुरु नानक साहिब टेकरी स्थित गुरुद्वारा पहुंचे । जहां उन्होंने सबसे पहले गुरुद्वारे में मत्था टेका और उसके बाद अयोध्या के लिए रवाना हो गए । प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा अयोध्या पहुंचकर 6 दिसंबर को बाबरी विध्वंस की बरसी पर रामलला के दर्शन करेंगे । राजधानी भोपाल से रवाना होते समय प्रोटेम स्पीकर का जगह जगह फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया