Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
05-Dec-2020

मध्यप्रदेश का व्यापमं घोटाला एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा 2012 के मामले में सीबीआई ने 18 नए आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया है. सभी आरोपियों को सीबीआई ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश होने के लिए नोटिस जारी किए थे. लेकिन इनमें से कोई भी आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ, जिसके बाद मामले की सुनवाई कर रहे सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसबी साहू ने इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं. नीमच के कनावटी स्थित दर्शिल एग्रो के प्लांट में गेहूं पर नकली गोल्डन कलर चढ़ाया जा रहा था. शिकायत मिलने पर खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने प्लांट पर छापा मारा. यहां भारी मात्रा में गेहूं और कलर करने का सामान रखा मिला. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि कोविड के चलते प्रदेश में पहली से 8वीं तक की क्लासेस 31 मार्च तक बंद रहेंगी। स्कूल बंद रखने का आदेश एमपी बोर्ड और सीबीएसई के सभी स्कूलों पर लागू होगा। इसमें प्राइवेट भी शामिल हैं। यह भी कहा कि एमपी बोर्ड से संबद्ध 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी नहीं होंगी। आगामी शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल 2021 से शुरू होगा। राज्य सरकार ने पहले 31 दिसंबर तक स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया था। राज्य सरकार ने 2020 फरवरी के बाद भर्ती हुए 5000 कर्मचारियों की 30 फीसदी सेलरी कट कर 500 करोड़ रुपए की बचत की है, जबकि इस दरम्यान यूपीएससी और पीएससी से भर्ती हुए अफसरों को शत प्रतिशत वेतन दिया। इस तरह प्रदेश में पहली बार अफसरों और कर्मचारियों की भर्ती के बाद वेतन निर्धारण में यह दोहरे मापदंड सामने आए हैं। इस साल प्रदेश में सीधी भर्ती और अनुकंपा से भर्ती हुए 5000 तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के वेतन से फरवरी से नवंबर के बीच 500 करोड़ रुपए बचा लिए हैं। वहीं, अखिल भारतीय सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की नई भर्तियों के मामले में प्रोबेशनरी पीरिएड में भी 100 फीसदी भुगतान किया गया। प्रदेश में एक-दो दिन में बड़ा सियासी फैसला हो सकता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत के साथ शुक्रवार को बैठक हुई। इस दौरान निगम-मंडलों में नियुक्ति को लेकर मंथन किया गया। उपचुनाव के नतीजों के 24 दिन बाद इन तीनों नेताओं की मुलाकात मंत्रिमंडल और भाजपा संगठन के विस्तार को लेकर अहम मानी जा रही है। दरअसल, सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत चुनाव जीत गए हैं, लेकिन परिणाम आने से पहले छह माह का कार्यकाल पूरा होने से उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। अभी तक कोराेना संक्रमण और लॉकडाउन से लोगों को भयभीत होते सुना है लेकिन जिला विधिक प्राधिकरण में एक ऐसा मामला पहुंचा है, जिसमें पति को कोरोना फोबिया की वजह से पत्नी से सोशल डिस्टेंसिंग बनाना महंगा पड़ गया। इस डिस्टेंसिंग की वजह से नई-नवेली पत्नी रूठकर मायके चली गई। उसने पांच माह बाद जिला विधिक प्राधिकरण में भरण-पोषण का आवेदन दिया। मामले में काउंसलिंग की तो पता चला कि कोरोना के डर से पति ने दाम्पत्य दायित्वों को नहीं निभाया। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार शाम को फ्लाय बिग एयरलाइंस का पहला प्लेन उतरा। पहले प्लेन के आगमन पर एयरपोर्ट पर वॉटर सैल्यूट दिया गया। नई एयरलाइंस फ्लाय बिग फ्लाइट जल्द इंदौर से अपनी फ्लाइट शुरू करेगी। कोटक वेल्थ हुरून लीडिंग वेल्दी वुमन 2020 की सूची गुरुवार को जारी हुई। इसमें भोपाल की कनिका टेकरीवाल देश की 31 सेल्फ-मेड वूमन में शामिल हैं। सेल्फ-मेड महिलाओं की श्रेणी में कनिका 280 करोड़ की वेल्थ के साथ 21वें स्थान पर रहीं। सिर्फ 32 साल की उम्र में कनिका ने वेल्दी वुमन का यह खिताब हासिल किया। दिन-रात मेहनत कर उगाई गई धान की अच्छी कीमत की चाह ही श्योपुर के किसानों को कोटा तक खींचकर ले गई थी। किसे पता था कि लौटते समय रास्ते में इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत में बोलेरो में बैठे 2 सगे भाइयों सहित 5 लोगों ने दम तोड़ दिया। तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा बीई, फार्मेसी, एमबीए, डिप्लोमा इंजीनियरिंग सहित अन्य सभी तकनीकी कोर्सेस के लिए शुरू की गई एडमिशन प्रक्रिया के तहत शुक्रवार से अंतिम राउंड की कॉलेज लेवल काउंसलिंग शुरू हुई। बीई में एडमिशन की प्रकिया 22 सितंबर से शुरू की गई थी। कोरोना संक्रमण के देशभर में बन रही अलग-अलग स्थिति के कारण अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) द्वारा एकेडमिक कैलेंडर को 6 बार से ज्यादा बदला। देश का पहला जियोपार्क लम्हेटा-भेड़ाघाट में 5 एकड़ एरिया में बनाया जाएगा। यह पार्क निर्मित होने के साथ ही पूरे विश्व के जियोपार्कों से भी जुड़ जाएगा, जिससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। जबलपुर के साथ मध्य प्रदेश की सभी चट्टानों और करोड़ों साल पुराने फॉर्मेशन को यह प्रस्तुत करेगा। विशेष बात यह होगी कि इसमें टूरिज्म से संबंधित अन्य गतिविधियाँ भी संचालित होंगी ताकि जबलपुर के आसपास जो असीम सुंदरता, प्राचीनता है उसको सामने रखा जा सके। लाइट एण्ड साउण्ड शो होगा। 15 दिन बाद दिन का तापमान 31 डिग्री पार पहुंच सका। शुक्रवार को दिन का तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार के मुकाबले दिन के तापमान में 1.3 डिग्री का इजाफा हुआ। दिन में तीखी धूप भी निकली। मौसम वैज्ञानिक एवं ड्यूटी ऑफिसर एसएन साहू ने बताया कि आसमान साफ है धुंध भी नहीं थी, इसलिए सूरज की तीखी किरणें सीधी जमीन पर पड़ी।