Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
04-Dec-2020

1 शहडोल जिला अस्पताल में 12 बच्चों की मौत शहडोल जिला अस्पताल की शिशु गहन चिकित्सा इकाई में 6 दिन में 12 बच्चों की मौत हो गई। इसमें दो बच्चों की मौत गुरुवार रात को हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बच्चों की मौत पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कांग्रेस की तरफ से दो विधायकों समेत 4 सदस्यीय जांच दल बनाया गया है, जो वहां जाकर पीड़ित पक्षों से चर्चा कर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी और कमलनाथ को सौंपेगी। 2 उपाध्यक्ष का पद भी कांग्रेस को नहीं मिलेगा - गृहमंत्री विधानसभा के शीतकालीन सत्र में अध्यक्ष का चुनाव होगा। विधानसभा में बहुमत होने के कारण अध्यक्ष का पद भाजपा के खाते में ही जाएगा, लेकिन भाजपा उपाध्यक्ष का पद कांग्रेस को नहीं देगी। यह संकेत गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए हैं। 3 एनकाउंटर में मारे गए दिलीप देवल का परिजन ने किया अंतिम संस्कार ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी दिलीप देवल का एनकाउंटर किए जाने के बाद शुक्रवार को उसके परिजन पहुंचे। परिजन ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। तहसीलदार-नायब तहसीलदार की मौजूदगी में डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। 4 प्रदेश में एक-दो दिन में हो सकता है बड़ा सियासी फैसला प्रदेश में एक-दो दिन में बड़ा सियासी फैसला हो सकता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत के साथ शुक्रवार को बैठक हुई। इस दौरान निगम-मंडलों में नियुक्ति को लेकर मंथन किया गया। 5 गृह मंत्री को नहीं लगा वैक्सीन वैक्सीन के ट्रायल को लेकर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा खुद वॉलंटियर बन गए हैं, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें टीका लगाने से इनकार कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि उनके घर में कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। ऐसे में गाइड लाइन के अनुसार उन्हें टीका नहीं लगाया जा सकता है। काउंसलिंग के बाद उन्हें इसकी जानकारी दे दी है। 6 कमलनाथ से मिले स्वास्थ्यकर्मी गुरुवार को नीलम पार्क में प्रदर्शन कर रहे 500 से अधिक कोविड-19 हेल्थ वर्कर्स पर पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग किया था। आज उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की। कमलनाथ ने आश्वस्त किया है कि उनकी समस्या सुलझाने के लिए वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा करेंगे। 7 मोदी के मंत्री का बेतुका बयान मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान को छू रही है। यह पहला मौका है कि राज्य में पेट्रोल और डीजल 90 रुपए प्रति लिटर के हिसाब से बिक रहा हो। ऐसे में केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने एक बेतुका बयान दिया है। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि बढ़ते हुए दामों से किसी को भी कोई फर्क नहीं पड़ता है। लोगों के पास बहुत पैसा है । 8आर्मी जवान को नहीं मिला शहीद का दर्जा भारतीय सेना की 25वीं राजपूताना राइफल्स सिक्किम में तैनात मध्य प्रदेश के जवान गोवर्धन सिंह का ड्यूटी के दौरान हुए सड़क हादसे में निधन के बाद उन्हे शहीद का दर्जा नहीं मिला जिसके बाद लोगों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया और सड़क पर ही जाम लगा दिया। 9 ठंडे खाने को लेकर चले लाठी- डंडे सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाना अंतर्गत देवमऊ गांव में गुरुवार की देर रात तिलक उत्सव कार्यक्रम में ठंडे खाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। इस दौरान पांच लोग घायल हो गए और एक कार को भी आग लगा दी गई। पुलिस को वहां पर कारतूस के खाली खोखे भी मिले हैं। 10 कोरोना टेस्ट न करवाने पर एफआईआर इंदौर में में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस भी सक्रिय हो गई है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा दो युवकों के कोरोना टेस्ट न करवाने पर एसपी महेशचंद जैन ने दोनों के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज करवाया है।