Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
04-Dec-2020

भाजपा के पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू ने आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त सत्यनारायण दुबे पर सरकार को 100 करोड़ रुपये का चूना लगाने के आरोप लगाए है। इतना ही नहीं बब्बू ने इसको लेकर हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका लगाई है। जिसकी सुनवाई 8 दिसंबर को होनी है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि दुबे अवैध शराब की बिक्री और परिवहन में स्थानीय शराब माफियाओं की मदद करा रहे है। लॉकडाउन के दौरान भी दुबे ने शराब माफियाओं के साथ मिलकर सरकार को 50 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया। इसके साथ ही बिना लायसेंस के शराब अहाते खोलने दिए गए। लगभग एक साल से इन आहातो से अवैध तरीके से शराब बेचीं जा रही है। आर्मी केंटीन को भी दुबे ने जानबूझकर एक माह तक लायसेंस नहीं दिया जिससे सरकार को 3 करोड़ का नुकसान हुआ। याचिका में कहा गया है कि सत्यनारायण दुबे की कार्यप्रणाली से उच्च अधिकारी भी नाराज थे l अधिकारीयों ने दुबे को शोकाज नोटिस भी जारी किये थे। इसके बाबजूद दुबे ने अपने पद का दुरूपयोग कर सरकार को 100 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। याचिका में सत्यनारायण दुबे की उच्च स्तरीय जाँच की मांग की गई है। अब देखना दिलचस्व होगा कि सत्यनारायण दुबे पर कारवाही होती है या फिर दुबे अपने पॉवर और पैसे का इस्तेमाल कर फिर बच निकलेंगे।