Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
04-Dec-2020

अपनी लंबित मांगों को लेकर राजधानी भोपाल में बैठे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की । इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और पुलिस प्रशासन पर मारपीट का आरोप लगाया । गौरतलब है कि स्वास्थ्य कर्मचारियों पर पुलिस प्रशासन ने बीती रात लाठी चार्ज किया था । जिसमें कई स्वास्थ्य कर्मचारी घायल हुए थे ।